लाइव न्यूज़ :

बिहार: आईएमए की चेतावनी पर बिफरे उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कहा-सरकार डॉक्टरों की जिद के आगे नहीं झुकेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2022 14:42 IST

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के निलंबन पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों के आगे नहीं झुकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना एनएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के निलंबन से जुड़ा है मामला।तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेने जा रही है। तेजस्वी ने आईएमए के स्टैंड को गलत बताते हुए उसे गलत डॉक्टरों का पक्ष नहीं लेने की भी सलाह दी।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित एनएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के निलंबन पर आईएमए के सख्त रूख अपनाये जाने पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेने जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है कि अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होगा और सरकार डॉक्टरों की जिद के आगे नहीं झुकेगी। 

उन्होंने आईएमए के स्टैंड को गलत ठहराया। संघ को गलत डॉक्टरों का पक्ष नहीं लेने की सलाह दी। पटना के गांधी मैदान में डेंगू को लेकर छिडकाव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने आईएमए के रूख को गलत बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनएमसीएच के अधीक्षक को यह जानकारी नहीं है कि अस्पताल में डेंगू का वार्ड कहां है? इससे तो समझ गए कि वह कैसे अधीक्षक हैं? जिनको जहां जाना है जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी एसोसिएशन का काम होता है, अपने लोगों के पक्ष को सरकार के समक्ष रखना। आईएमए को यह देखना होगा कि क्या वह गलत डॉक्टर के लिए भी सरकार पर दबाव बनाएंगे? 

उन्होंने कहा कि आईएमए जो सही चीजें हैं, उसे सपोर्ट करे। लेकिन गलत का समर्थन करना कहीं से भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएमए को तो इस बात से निश्चिंत रहने की जरूरत है कि बिहार में अब सुनवाई और कार्रवाई करने वाली सरकार है। जो सच्चा और काम करने वाला व्यक्ति होगा, उसे सरकार सम्मानित करने का काम करेगी। लेकिन जो बेईमान होगा और अपना कर्तब्य ठीक ढंग से नहीं निभाएगा उसको सजा मिलनी तय है। 

तेजस्वी ने कहा कि यहां जनता की सरकार है और मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि जनता की सरकार है। हम जनता के लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईएमए ने पहले कभी क्यों नहीं कहा कि 700 से ज्यादा डॉक्टर फरार हैं? वेतन ले रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने के लिए। उन्होंने कहा कि हर जगह गलत मानसिकता के लोग पड़े हुए हैं, जिनका काम होता है हल्ला मचाना।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार समाचारIndian Medical Association
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?