लाइव न्यूज़ :

Bihar Crisis: महागठबंधन में निर्दलीय समेत 164 विधायक, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को चिट्ठी सौंपी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2022 18:47 IST

Bihar Crisis: बिहार में नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री’’ के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और इसके बाद सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन’ का नेता चुने जाने पर उन्होंने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ पूरा देश देख रहा है।नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर सरकार चलाएंगे। राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने लीडर की तरह निर्णय लिया।

पटनाः नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि  मैं राज्यपाल से मिलने आया और अपना इस्तीफा दे दिया। महागठबंधन में निर्दलीय समेत 164 विधायकों समेत 7 पार्टियां हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने राज्यपाल को 164 विधायकों की सूची सौंपी और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। शपथग्रहण समारोह कब हो सकता है, वह हमें बताएंगे। कुमार और यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर सरकार चलाएंगे। यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने लीडर की तरह निर्णय लिया।

पूर्व सीएम ने बिहार के लिए फैसला लिया। भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ। भाजपा समाज को बांट रही है।

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीते थे या नहीं ? जब नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते थे तो आज बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है... ये क्या बात है? अगर आपको भाजपा परेशान कर रही थी तो 2 साल से रुके हुए क्यों थे।

जदयू की गठबंधन सहयोगी रही भाजपा ने नीतीश कुमार पर ‘‘धोखा’’ देने का आरोप लगाया है। कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के बाद राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए कुमार पर 2020 के विधानसभा चुनाव के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

जायसवाल ने दावा किया कि इस कदम के लिए बिहार की जनता नीतीश कुमार को सजा देगी। जदयू की बैठक के बाद कुमार इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे, और इस्तीफा सौंपने के बाद अपने आवास लौट आये। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया कि हम राजग से अलग हो रहे हैं। इसलिए, मैंने राजग के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया।’’

इसके कुछ ही देर बाद नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां महागठबंधन के सभी नेता एकत्र हुए थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के साथ पहुंचे कुमार राबड़ी देवी के आवास पर करीब आधा घटा रहे। इसके बाद नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ समर्थन पत्र लेकर वापस आए।

करीब 15 मिनट बाद कुमार ने एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात कर नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। इस दौरान, कुमार के साथ तेजस्वी यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारBJPजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?