लाइव न्यूज़ :

कोई भी बम फेंक देगा और गोली चला सकता?, सुरक्षा को लेकर टेंशन में तेज प्रताप यादव, कहा-हम सुरक्षित नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2025 16:34 IST

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अक्सर जनता दरबार लगाते हैं और वहां कोई भी बम फेंक सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी क्या हो रहा है? अभी पूरा अपराध फैला हुआ है।पटना में गोली का खोखा मिल जाता है वीआईपी इलाकों में। बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

पटनाः बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्षी पार्टियां कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी राज्य में कानून व्यवस्था के विषय पर अपनी बात करते हुए यहां तक कह दिया कि हम सुरक्षित नहीं हैं। कोई भी उनपर बम फेंक सकता है और गोली चला सकता है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अक्सर जनता दरबार लगाते हैं और वहां कोई भी बम फेंक सकता है। उन्होंने कहा कि अभी क्या हो रहा है? अभी पूरा अपराध फैला हुआ है।

पटना में गोली का खोखा मिल जाता है वीआईपी इलाकों में। कहां कुछ हो पा रहा है। हम यहां जनता दरबार लगाते हैं, कोई बम फेंक दे…कोई गोली चला दे। हम कहीं सुरक्षित नहीं हैं। जब नेता सुरक्षित नहीं है तो आप आदमी की क्या स्थिति होती होगी? तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

नीतीश कुमार पूरी तरह से शिथिल पड़ चुके हैं, उनसे सरकार चल नहीं रही है। जिस कारण बिहार के पटना में अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। सरकार और प्रशासन के लोग पूरी तरह से लिप्त हैं। सरकार बेलगाम हो चुकी है और चुनाव के बाद बहुत जल्द यह सरकार जाने वाली है।

नीतीश कुमार के एक लाख नौकरी देने की घोषणा पर तेज प्रताप ने कहा कि रोजगार सरकार कहां दे रही है। केवल बात करती है। उन्होंने कहा कि अगर रोजगार मिलेगा तो आपराधिक छवि के लोग भी मिटने लगेंगे। ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलना चाहिए, ताकि इस तरीके का माहौल ना हो। बाहर से पर्यटक बिहार में नहीं आना चाहते हैं बिहार। वो बोलते हैं कि वहां हमला हो जाएगा क्योंकि कहीं गोली चलती है?

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की