लाइव न्यूज़ :

जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां दंगा होता है, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने गृह मंत्री अमित शाह पर लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 16:36 IST

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा की घटना का कोई प्रभाव बिहार के किसी चुनाव पर नहीं पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह किस मकसद से दौरा कर रहे हैं, जनता को पता है।बिहार की सत्ता में हैं तो हम हिंसा की ऐसी घटनाओं को नियंत्रित कर रहे हैं।बिहार में महागठबंधन की सरकार है और नीतीश कुमार मुखिया हैं।

पटनाः बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने पटना पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह जहां- जहां जाते हैं, वहां- वहां हिंसा होती है। बिहार में हुई हिंसा में भाजपा की ही साजिश है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का रिकॉर्ड है।

हिंसा का कोई असर पड़ने वाला नहीं है। सबको उनके दौरे का मकसद पता है। भक्तचरण दास ने कहा कि सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा की घटना का कोई प्रभाव बिहार के किसी चुनाव पर नहीं पड़ेगा। हिंसा की दोनों घटनाओं से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह किस मकसद से दौरा कर रहे हैं, जनता को पता है।

इस तरह की जो घटनाएं घटती हैं, उसमें लोगों की भावनाओं से खेलने का जो काम होता है। वह जहां- जहां जाएंगे हिंसा होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में जो रवैया अपनाया है, उस आधार पर बिहार की घटना को जज कीजिए। हालांकि हमारा दल महागठबंधन के साथ बिहार की सत्ता में हैं तो हम हिंसा की ऐसी घटनाओं को नियंत्रित कर रहे हैं।

दास ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और नीतीश कुमार मुखिया हैं। बिहार में जो स्थिति बनी है, उसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। हमें लगता है कि ज्यादा से ज्यादा दोषी हैं वह पकड़े गए हैं। स्थिति अब सुधर रही है और हमें पूरी उम्मीद है कि वहां पर शांति सद्भावना बहुत जल्द ही कायम होगी।

पूरे देश में भाजपा का यही हाल है। जाति धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जाता है। देश की जनता भी देख रही है कि किस तरह का उनका व्यवहार है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा के नेता जगह-जगह पर इस तरह की स्थिति लाने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें वोट मिले।

लेकिन बिहार की जनता सब जानती है। समय आने पर जनता उन्हें जवाब देगी। भाजपा में बौखलाहट है, जिसका असर अमित शाह की यात्रा के दौरान दिखा। लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है। बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। चाहे कुछ भी साजिश करें, सरकार तमाम कोशिशों को नाकाम करेगी।

टॅग्स :बिहारपटनाअमित शाहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos