लाइव न्यूज़ :

जहां जाना चले जाएं, हम रोकने वाले नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को दिया दो टूक जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2023 17:48 IST

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किे जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा को पूरा सम्मान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे ऐसा लगता है कि उनका एलाइनमेंट कहीं और हो गया है। जदयू संसदीय बोर्ड के सदस्य रहे उपेंद्र कुशवाहा ने बगावती तेवर अपना लिया है। नीतीश कुमार पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बिहार में सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा के बगावती तेवर को लेकर चर्चा गरम है कि वह जल्द ही किनारा कर सकते हैं। इस बीच अब एक बार फिर से इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा है कि कुशवाहा को जहां जाना है चले जाएं हम उनको रोकने वाले नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किे जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा को पूरा सम्मान दिया है। वो आज बोल रहे हैं कि उनको मैंने बुलाया था, जबकि हमने उनको उनके निवेदन पर पार्टी में दोबारा लिया था।

लेकिन अब मुझे ऐसा लगता है कि उनका एलाइनमेंट कहीं और हो गया है। इसलिए वे जहां जाना चाहे वहां जाएं। बता दें कि जदयू संसदीय बोर्ड के सदस्य रहे उपेंद्र कुशवाहा ने बगावती तेवर अपना लिया है। वो लगातार नीतीश कुमार पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह से भी सवाल किया और कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि राजद से कितने में डील हुई है। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को भी आईना दिखाने की कोशिश की। कुशवाहा ने कहा कि जदयू नीतीश कुमार की नहीं, शरद यादव की पार्टी थी। वरिष्ठ समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस ने आशीर्वाद स्वरूप नीतीश को समता की कमान सौंपी थी, जो 2003 में जदयू में विलीन हो गई। अब यह किसी व्यक्ति की नहीं, लाखों-करोड़ों लोगों की पार्टी है।

टॅग्स :बिहारपटनाउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो