लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः बीजेपी 89, जदयू 85, लोजपा 19, हम 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4, राजद 25, कांग्रेस 6, वाम दल 3, एआईएमआईएम 5 और बसपा-IIP 1-1 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2025 10:54 IST

Bihar Chunav Result: एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर काबिज हुई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने 243 सीटों का परिणाम जारी कर दिया है। एआईएमआईएम 5 सीटें जीतने में सफल रही है।कांग्रेस 5 सीटों पर तो वामदल खाते में 3 सीट हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। चुनाव परिणाम में साफ हो गया है कि एनडीए को बहुमत की सरकार बन रही है। भाजपा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। जदयू खाते में 85 सीट हैं। एनडीए की ही सहयोगी लोजपा(रा) 19 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर जीत हासिल की है। महागठबंधन राजद 25 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर तो वामदल खाते में 3 सीट हैं। उधर एआईएमआईएम 5 सीटें जीतने में सफल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का परिणाम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर काबिज हुई हैं। 

Bihar Chunav Result: देखिए आंकड़े

भारतीय जनता पार्टी- 89

जनता दल (यूनाइटेड)- 85

राजद- 25

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)- 19

कांग्रेस- 6

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 5

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)- 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 4

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन)- 2

भारतीय समावेशी पार्टी-1

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- 1

बहुजन समाज पार्टी--

कुल- 243।

राजग ने बिहार में शानदार जीत दर्ज की, ‘इंडिया’ गठबंधन का बहुत खराब प्रदर्शन

सत्तारूढ़ राजग ने शुक्रवार को बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 202 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने सभी सीटों के चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसकी सहयोगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने 85 सीट जीती हैं।

जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच सीट जीतीं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीट जीतीं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, और राज्य मंत्री प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी और संजय सरावगी, और भाजपा की मैथिली ठाकुर राजग खेमे से प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं। राजद नेता और ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब और भाकपा (माले) लिबरेशन के संदीप सौरव विपक्षी खेमे से प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं।

तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से भाजपा के सतीश कुमार को 14,532 मतों के अंतर से हराया। ‘इंडिया’ गठबंधन को केवल 35 सीट मिलीं। राजद को 25 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस को छह, भाकपा (माले) लिबरेशन को दो और माकपा को एक सीट मिली। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने पांच सीट जीतीं।

जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को एक-एक सीट मिली। भाजपा और जदयू ने 101-101 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि उनकी सहयोगी लोजपा (रालोद) ने 28 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए थे। ‘इंडिया’ गठबंधन में, राजद ने 141 सीट पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने 61 और भाकपा(माले) लिबरेशन ने 20 सीट पर चुनाव लड़ा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025असदुद्दीन ओवैसीबिहारनीतीश कुमारBihar BJPकांग्रेसजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम