लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी, जगदीश प्रसाद और निशांत आनंद कांग्रेस में शामिल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2025 14:27 IST

Bihar Chunav 2025:  पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी तथा कुछ अन्य नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदस्यता दिलाई।राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।राहुल जी के विचारों से बिहार में भाजपा और जद (यू) में खलबली मच गई है।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर दल नेताओं को जोड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नवंबर में होने वाला है। आज कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज प्रजापति (अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ, बिहार अध्यक्ष), AAP के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निशांत आनंद, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े और देश के मशहूर हार्ट सर्जन पद्म श्री डॉ. जगदीश प्रसाद, भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, लेखक और पत्रकार फ्रैंक हुजूर भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदस्यता दिलाई।

अखिलेश ने कहा कि अली अनवर हमारे पुराने साथी रहे हैं और राज्य सभा के सांसद के रूप में भी सेवाएं दी हैं। साथ ही बिहार में पसमांदा समाज के लिए उन्होंने लगातार तीन दशक से ज्यादा का संघर्ष किया है। डॉ. जगदीश प्रसाद जी लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बिहार से कोई भी गरीब आदमी दिल्ली आता है तो यह हमेशा मदद करते हैं।

मुझे बहुत ख़ुशी है कि आज दशरथ मांझी जी के सुपुत्र भगीरथ मांझी जी भी कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मैं सभी का पार्टी में स्वागत करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इन सभी लोगों के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और बिहार के आने वाले चुनावों में इन लोगों के व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। हम आप सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हैं।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। अंसारी जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और वह अप्रैल, 2006 से दिसंबर, 2017 तक उच्च सदन के सदस्य भी रहे। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

अंसारी ने कहा, ‘‘राहुल जी के विचारों से बिहार में भाजपा और जद (यू) में खलबली मच गई है। राहुल जी की बातों से राज्य में दलित, आदिवासी, अति पिछड़ों, अकलियतों और पसमांदा मुसलमानों में उत्साह का संचार हुआ है।’’ ‘पसमांदा मुस्लिम महाज’ नामक संगठन के संस्थापक अंसारी ने कहा कि उनके प्रयासों का नतीजा है कि देश-दुनिया के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में ‘पसमांदा सियासत’ पर शोध हो रहा है।

भगीरथ मांझी: ये 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी जी के सुपुत्र हैं और कांग्रेस और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

मनोज प्रजापति: ये अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राज्य अध्यक्ष हैं। ये सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के द्वारा अपने समुदाय को ऊपर उठाने का काम करते आए हैं।

निशांत आनंद: ये AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। निशांत जी 4 साल से AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम करते आए हैं।

अली अनवर अंसारी: ये प्रख्यात राजनेता, समाज सेवक और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। इनकी मुस्लिम दलित समुदाय के संघर्षों पर लिखी किताबें बहुत विख्यात हैं।

पद्म डॉ. जगदीश प्रसाद: ये प्रसिद्ध हार्ट सर्जन और भारत सरकार में पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक रहे हैं। ये बिहार के नालंदा जिले से आते हैं।

निखत अब्बास: ये BJP की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रही हैं, इन्होंने BJP के साथ बहुत काम किया है।

फ्रैंक हुजूर, प्रसिद्ध लेखक: ये राहुल गांधी जी के समर्थन में हमेशा योगदान देते रहे हैं। ये भारत की विविधता के हिमायती हैं।

अली अनवर अंसारी ने कहा कि मैं खड़गे जी और राहुल गांधी जी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था। जब 'संविधान रक्षा सम्मेलन' की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया। बिहार में राहुल गांधी जी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के विचारों से सहमति रखते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

टॅग्स :बिहारकांग्रेसजेडीयूBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...