लाइव न्यूज़ :

'अचेत' और 'कठपुतली' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, तेजस्वी यादव ने कहा- सत्ता अब कुछ चुनिंदा भ्रष्ट अधिकारियों के पास?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2026 17:06 IST

तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि "न लालू जी डरे थे, न तेजस्वी डरेगा" और वे भाजपा की इन 'गीदड़ भभकियों' का जवाब ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता अब मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा भ्रष्ट अधिकारियों के पास है।बिहार में विकास के नाम पर केवल जनता की आँखों में धूल झोंकी जा रही है।'गरीब जनता जिंदाबाद' और 'जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें' के नारे लगाए।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर राजद के द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के महासमागम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार को एक 'अचेत' और 'कठपुतली' मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला है जो पूरी तरह लाचार है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ता अब मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा भ्रष्ट अधिकारियों के पास है।

जो अपनी मनमर्जी से शासन चला रहे हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख दिया है। तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी की मजबूती का लोहा मनवाते हुए कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों और सरकारी दमन के बावजूद अकेले राजद को 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले हैं। उन्होंने गौरव के साथ बताया कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और राजद का वोट शेयर 23-24 फीसदी से बढ़कर अब 40 फीसदी तक पहुंच चुका है। उनके अनुसार, यह राजद की लोकप्रियता ही है कि चुनाव आयोग, मीडिया और पूरी सरकारी मशीनरी के विरोध के बावजूद जनता ने उन्हें सिर-आंखों पर बिठाया।

राजद नेता ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर विपक्ष को झुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करते हुए कहा कि वे देश में तानाशाही थोपना चाहते हैं और विपक्षी दलों को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि "न लालू जी डरे थे, न तेजस्वी डरेगा" और वे भाजपा की इन 'गीदड़ भभकियों' का जवाब ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विकास के नाम पर केवल जनता की आँखों में धूल झोंकी जा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि पिछले 100 दिनों के शासन में बिहार में कितने नए कारखाने खुले और कितने युवाओं को रोजगार मिला। उनके अनुसार, राज्य में 'डबल इंजन' की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और यहां केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जहां आम जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। तेजस्वी यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस और प्रशासन द्वारा राजद कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बूथों के अंदर पुलिस को घुसाया गया और मतदाताओं को डराने का काम किया गया।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजद का समय फिर वापस आएगा और उस वक्त हर अन्याय और ज्यादती का हिसाब बराबर किया जाएगा। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' जैसे मुद्दों पर प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भविष्य में चुनाव ही खत्म करने की मंशा रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह देश गांधी, अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर का है, यहाँ किसी पुतिन या तानाशाह की दाल नहीं गलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है, और अंततः जीत उसी की होगी जो गरीबों की लड़ाई लड़ रहा है। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए 'गरीब जनता जिंदाबाद' और 'जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें' के नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि वे झुकने वाले नहीं हैं और हर अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राजद का दौर फिर लौटेगा और वे बिहार को इस "अचेत और कठपुतली राज" से मुक्ति दिलाकर दम लेंगे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट