लाइव न्यूज़ :

बिहार: CM नीतीश कुमार ने की ललन सिंह से मुलाकात, 24 अप्रैल को मधुबनी आने वाले है पीएम मोदी 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2025 14:54 IST

Bihar:  जयनगर से पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल चलेगी जिसे पीएम मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Open in App

 

Bihar:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सुबह-सुबह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पटना स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक से ललन सिंह के घर जाना अब सियासी चर्चा का विषय है। उनका ललन सिंह के यहां जाना ऐसे समय में हुआ जब इसी सप्ताह पीएम मोदी का बिहार दौरा होने वाला है।

ऐसे में नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी आगमन ‘पंचायती राज दिवस’ समारोह में भाग लेने को ले कर हो रहा है। मोदी कैबिनेट में ललन सिंह पंचायती राज मंत्री हैं। 

ऐसे में ‘पंचायती राज दिवस’ पर पीएम मोदी का बिहार दौरा पूरी तरह सफल हो, इसकी बड़ी जिम्मेदारी ललन सिंह के ऊपर है। यह कार्यक्रम सीधा उनके विभाग पंचायती राज से जुड़ा है। ललन सिंह रैली को सफल बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे मधुबनी के साथ ही आसपास के करीब 10 जिलों में लगातार सक्रिय हैं, जिससे रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटे। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं।

ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे को चुनावी शंखनाद के रूप में भी माना जा रहा है। मधुबनी की सभा से बिहार एनडीए की एकजुटता दिखाने के लिए मंच पर सभी दलों के शीर्ष नेताओं के मौजूदगी के साथ ही रैली में भारी भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास कराना भी अहम है। माना जा रहा है कि सीएम नीतीश और ललन सिंह के बीच इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे में बिहार के लिए कई बड़ी घोषनाएं करेंगे। वहीं रेलवे से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत भी होगी, जिसमें नई ट्रेनों के परिचालन भी शामिल हैं। रेलवे सूत्रों के पीएम मोदी के ऐलान के बाद सहरसा से सुपौल, पिपरा होते हुए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी।

इसके अलावा वो सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन को भी वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं बिहार के लोग भी अब वंदे मेट्रो ट्रेन से सफर का आनंद ले सकेंगे। जयनगर से पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल चलेगी जिसे पीएम मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वहीं, सूत्रों की मानें तो वक्फ बिल के विरोध में जदयू के भीतर मचे घमासान को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित हैं और यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी नेताओं से मिलने पहुंच जा रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीबिहारLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए