बिहार के मुख्यमंत्री ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: May 14, 2021 04:42 PM2021-05-14T16:42:35+5:302021-05-14T16:42:35+5:30

Bihar Chief Minister condoles the death of Indu Jain | बिहार के मुख्यमंत्री ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया

बिहार के मुख्यमंत्री ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया

पटना, 14 मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया। जैन ने बृहस्पतिवार रात को अंतिम सांस ली।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन जी के निधन का समाचार दुखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।’’

जैन का बृहस्पतिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bihar Chief Minister condoles the death of Indu Jain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे