लाइव न्यूज़ :

Train Accident: बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, छपरा में मिली टूटी पटरी; ट्रैक मैन की बहादुरी से बाल-बाल बचे यात्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2024 14:06 IST

Train Accident:घटना को लेकर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश कुमार ने कहा कि ठंड आने पर रेलवे ट्रैक में अक्सर ऐसे क्रैक आ जाते हैं।

Open in App

Train Accident:बिहार में छपरा-बलिया रेलखंड पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। ट्रेन को पलटने की साजिश रचे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, ट्रैक मैन की सूझबूझ से बदमाशों की योजना विफल हो गई। ट्रैक मैन ने सही समय पर लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे हजारों यात्रियों की जान बच गई। इसी रेल खंड पर कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ रही थी और इससे पहले ही ये रेल पटरी टूटी हुई मिली। इस मामले में अब जांच की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड के गौतमस्थान छपरा जंक्शन के बीच सेंगर टोला गांव के पास रेल पटरी टूटी हुई थी। निरीक्षण के दौरान ट्रैक मैन ने देखा कि पटरी चार इंच टूट गई है। इसी बीच छपरा से बलिया की तरफ कोलकता-गाजीपुर सिटी सप्ताहिक एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से आ रही थी। यह जानकर ट्रैक मैन के होश उड़ गए और वह तत्काल सक्रिए हो गया।

उसने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोक दिया। अगर टूटी पटरी से ट्रेन गुजरती तो बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने भी तत्परता दिखाते हुए ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दुघर्टनास्थल से 100 मीटर पहले ही ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

वहीं इस दौरान ट्रेन 1 घंटे तक रुकी रही। जॉगल फिश प्लेट और क्लैंप बांधकर ट्रेन को 20 की स्पीड में निकाला गया। इस दौरान कई ट्रेनें जहां-तहां रुकी रहीं। रेलकर्मियों के अनुसार, ठंड के दिनों में ऐसी घटनाएं होती हैं। हालांकि रेलवे इसके हल्के में नहीं ले रहा है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का आशंका है कि शरारती तत्वों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

दूसरी ओर रेल अधिकारी और रेलकर्मी इस मामले को लेकर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच कर जांच में जूट गए। घटना को लेकर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश कुमार ने कहा कि ठंड आने पर रेलवे ट्रैक में अक्सर ऐसे क्रैक आ जाते हैं। अभी कॉशन पर गाड़ी चल रही है। जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेल हादसाबिहारRailway Policeभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी