लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव के कडे़ विरोध के बाद हटाए गये CM आवास में लगे हाई डेफिनेशन CCTV कैमरे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2018 19:37 IST

तेजस्वी का आरोप था कि मुख्यमंत्री आवास में लगे ऊंचे सीसीटीवी कैमरे के जरिए उनके सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पर नजर रखी जा रही है।

Open in App

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कडे़ विरोध के बाद राज्य सरकार को बैकफुट पर आना पडा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में लगे ऊंचे हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे को आज हटा लिया गया है। तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा था कि सरकार उनकी जासूसी करा रही है।

तेजस्वी का आरोप था कि मुख्यमंत्री आवास में लगे ऊंचे सीसीटीवी कैमरे के जरिए उनके सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने सरकार पर उनकी जासूसी कराने का भी गंभीर इल्जाम लगाया था। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'बिहार सरकार जब पहले से ही नीतीश कुमार को "जेड श्रेणी" सुरक्षा दे रही है और मुख्यमंत्री आवास पर हमेश उच्चत्तर स्तर की सुरक्षा रहती है। बावजूद इसके उन्होंने मेरे आवास की तरफ गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया। यह कैमरा हाई डेफिनेशन है।

जिससे पडोसी की गोपनीयता भंग हो सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास मुख्य सडकों से 3 तरफ और विपक्ष के निवास के नेता चौथे तरफ से घिरा हुआ है। लेकिन उन्हें केवल अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के निवास की दीवार पर सीसीटीवी की आवश्यकता क्यों महसूस हुई? किसी को यह कहना चाहिए कि ये छोटी चालें व्यर्थ साबित होंगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि 'हर गुजरने वाले दूसरे के साथ पटना क्षेत्र में एक गंभीर अपराध किया जाता है, पूरे राज्य को छोड दें। लेकिन स्वाधीन असुरक्षित मुख्यमंत्री विपक्षियों की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में घूमने और नागरिकों की सुरक्षा के बजाय गोपनीयता का उल्लंघन करने के बारे में अधिक परेशान हैं।'

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ