लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste Survey: 95.49 फीसदी लोगों के पास नहीं वाहन, बिहार में जारी आर्थिक-सामाजिक रिपोर्ट में दिलचस्प खुलासा, पढ़े बड़ी बातें

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2023 18:17 IST

Bihar Caste Survey: आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार में 95.5 फीसदी लोग बस-ऑटो से सफर करते हैं या फिर कैब करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे0.44 फीसदी लोगों के पास चार पहिया वाहन है।6 पहिया या उससे अधिक की बात करें तो 0.03 फीसदी लोगों के पास है। 3.80 फीसदी लोगों के पास बाइक और स्कूटी है।

Bihar Caste Survey: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश जातीय गणना के आर्थिक-सामाजिक रिपोर्ट में एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आ रहा है। इसमें कहा गया है कि 95.49 फीसदी लोगों के पास कोई वाहन नहीं है। वहीं, ट्रैक्टर की बात करें तो मात्र 0.13 फीसदी लोगों के पास है। इसके साथ ही 0.44 फीसदी लोगों के पास चार पहिया वाहन है।

6 पहिया या उससे अधिक की बात करें तो 0.03 फीसदी लोगों के पास है। वहीं, दो पहिया वाहनों की बात करें तो सूबे के 3.80 फीसदी लोगों के पास बाइक और स्कूटी है। आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार में 95.5 फीसदी लोग बस-ऑटो से सफर करते हैं या फिर कैब करते हैं। ज्यादातर लोग पैदल ही चला करते हैं। राज्य सरकार के इस रिपोर्ट को देखकर लोग भी हैरान हैं।

इसे लेकर लोग भी चर्चा करने लगे हैं। बता दें कि बिहार की आबादी 13 करोड़ से अधिक है जबकि 12 करोड़ 48 लाख लोगों के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। 3.80 फीसदी लोगों के पास दो पहिया वाहन है जबकि  सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों के पास ही फोर व्हीलर है। 0.11 प्रतिशत लोगों के पास तीन पहिया वाहन है।

बिहार में 45 प्रतिशत से ज्यादा मुसहर को अमीर बताए जाने पर भडके जीतन राम मांझी, सरकार को दे दी चुनौती

विधानमंडल मे जातीय गणना रिपोर्ट पेश किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सदन में कहा कि बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना कराई और इसके आंकड़े सार्वजनिक किये इसके लिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूछना चाहेंगे कि बिहार में 45 प्रतिशत से ज्यादा मुसहर अमीर हैं और 46 प्रतिशत से ज्यादा भुईयां अमीर हैं। 

इस उपलब्धि के लिए नीतीश जी को बधाई और शुभकामनाएं। जीतनराम मांझी ने इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी से कहा कि आप मेरे साथ किसी गांव में चलें यदि वहां एक फीसदी से ज्यादा मुसहर और भुईयां जाति के लोग अमीर होंगे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

जीतनराम मांझी ने मंत्री विजय चौधरी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि विजय कुमार जी आप जब चाहे हम साथ चलने को तैयार हैं। चाहे आप समस्तीपुर ही चले। जिसके जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि जब मांझी जी चाहेंगे हम चलने को तैयार हैं।

टॅग्स :जाति जनगणनाबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?