लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनावः नीतीश कुमार और भाजपा को झटका, 5 विधानसभा सीटों पर राजद और अन्य दल आगे

By भाषा | Updated: October 24, 2019 15:19 IST

रुझान में एनडीए सभी सीट पर पीछे है। तीन सीट पर राजद, 2 सीट पर अन्य दल आगे है। 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में एनडीए के लिए बुरी खबर है। 

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 45 प्रतिशत और पांच विधानसभा क्षेत्रों में 49.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन के कारण समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी।

बिहार उपचुनाव में नीतीश कुमार और भाजपा को झटका लगा है। रुझान में एनडीए सभी सीट पर पीछे है। तीन सीट पर राजद, 2 सीट पर अन्य दल आगे है। 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में एनडीए के लिए बुरी खबर है। 

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के उपचुनाव के तहत सोमवार को शाम पांच बजे तक मतदान के दौरान 49.26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अपर पुलिस महानिदेशक :मुख्यालय: जितेंद्र कुमार के साथ सोमवार की शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने बताया कि समस्तीपुर लोकसभा सीट और किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 45 प्रतिशत और पांच विधानसभा क्षेत्रों में 49.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। उन्होंने बताया कि किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक क्रमश: 59.18 प्रतिशत, 52.50 प्रतिशत, 42.20 प्रतिशत, 43.20 प्रतिशत और 53.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन के कारण समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीटें वहां के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर रिक्त हुई थीं।

किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मोहम्मद जावेद, सिमरी बख्तियारपुर के जदयू विधायक दिनेश चंद्र यादव, दरौंदा की जदयू विधायक कविता सिंह, नाथनगर के जदयू विधायक अजय मंडल और बेलहर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक गिरधारी यादव के सांसद बनने से ये सीटें खाली हुई थीं।

चुनावी मैदान में डटे रहे कुल 51 उम्मीदवारों में जदयू और राजद के 4—4, भाकपा के तीन, कांग्रेस के दो, भाजपा एवं लोजपा के एक—एक, 12 अन्य निबंधित दलों और 24 निदर्लीय प्रत्याशी शामिल हैं । राजग ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर तथा उसके साथ हुए दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव जीत हासिल की थी।

राजग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू, भाजपा और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा शामिल है। उस समय के विधानसभा उपचुनाव से पहले वहां से लालू प्रसाद की पार्टी राजद के विधायक रहे थे। विपक्षी महागठबंधन पिछले लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट किशनगंज पर विजया रही थी। इस महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और फिल्मी सेट डिजाइनर से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखे मुकेश सहनी के दल विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं।

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में डटे रहे 8 उम्मीदवारों में दो महिला और 3 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं । इस सीट पर सीधा मुकाबला लोजपा उम्मीदवार और दिवंगत पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक राम के बीच था।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी