लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 12th Result 2022: अविवाहित इंटर की छात्राओं को नीतीश सरकार देगी 25000 रुपये, बाल विवाह के खिलाफ जंग, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2022 20:09 IST

Bihar Board 12th Result 2022: आदेश में कहा है कि प्रथम श्रेणी से इंटर पास छात्राओं को 25 हजार व द्वितीय श्रेणी से पास करने वाली छात्राओं को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देगरीब व असहाय छात्राओं को आगे की पढ़ाई में मदद करना है.छात्राएं आसानी से एनआइसी पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकती हैं.लड़कियों के लिए शादी की न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है. 

Bihar Board 12th Result 2022: बिहार में सरकार ने इंटर पास करने वाली सभी अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है. इसके लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण वहीं छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जो अविवाहित हैं.

ऐसे में इंटर परीक्षा पास करने से पहले शादी करने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि वंचित होना पड़ेगा. दरअसल, अविवाहित वाली शर्त इसलिए रखी गई है ताकि बाल विवाह को रोका जा सके. लड़कियों के लिए शादी की न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है. 

बता दें कि शिक्षा विभाग ने जारी अपने एक आदेश में कहा है कि प्रथम श्रेणी से इंटर पास छात्राओं को 25 हजार व द्वितीय श्रेणी से पास करने वाली छात्राओं को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और गरीब व असहाय छात्राओं को आगे की पढ़ाई में मदद करना है.

ऐसे में कुछ दिनों में इंटर का मार्कशीट, औपबंधिक प्रमाण पत्र व क्रास लिस्ट आ जाने के बाद छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना आसान हो जाएगा. छात्राओं को पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी सीधे सरकार व विभाग के पास पहुंचेगी.

इसके लिए छात्राओं को एनआइसी पोर्टल पर इंटर का पंजीयन संख्या, प्राप्तांक, जन्मतिथि, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, आधार कार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अविवाहित होने का घोषणा पत्र अपलोड करना होगा.

शिक्षा विभाग के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुकी अविवाहित छात्राओं द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाता में सीधे राशि भेजी जाएगी. सरकार के निर्देश पर सभी छात्राओं के बैंक खाता पूर्व में खुलवा दिए गए हैं. इससे उन्हें दिक्कत नहीं होगी. इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर चुकी छात्राएं आसानी से एनआइसी पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकती हैं.

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो