लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को मनाया, विधान परिषद में भी दी जाएगी एक सीट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2024 20:50 IST

Bihar News: कुशवाहा से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बिहार में सीट बंटवारे के फार्मूले को पूरा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा की नाराजगी की खबरों के बीच बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े उनसे मुलाकात कीकरीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुईकुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट लिखा और मुलाकात की तस्वीरें शेयर की

पटना: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरों के बीच बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े मंगलवार को खुद उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। कुशवाहा से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बिहार में सीट बंटवारे के फार्मूले को पूरा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में रालोमो को लोकसभा की एक सीट चुनाव लड़ने के लिए दी गई है और आने वाले दिनों में बिहार विधान परिषद की भी एक सीट जो अब खाली होने वाली है, उनकी पार्टी को दी जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद विनोद तावड़े वहां से रवाना हो गए। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या उपेंद्र कुशवाहा मान गए? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद बताएंगे। इस खास मुलाकात के करीब आधा घंटा बाद कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट लिखा और मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। 

कुशवाहा ने लिखा कि आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की”। वहीं, विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह पहले से ही तय था कि एक लोकसभा सीट के साथ-साथ एक विधान परिषद की सीट, जो अब खाली होने वाली है, रालोमो को आवंटित की जाएगी। आज मैं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मिला और इस प्रतिबद्धता पर कायम रहने का आश्वासन दिया। 

बता दें कि बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत विनोद तावड़े ने एक दिन पहले सोमवार को यह घोषणा की थी कि बिहार में भाजपा 17, जनता दल यूनाइटेड 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और रालोमो राज्य में लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाBJPबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो