लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया राज्यव्यापी धरने का आयोजन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2023 16:15 IST

पटना में धरना का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा हमारे साथी की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ हमारी लड़ाई और पुरजोर तरीके से जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी धरना का आयोजन किया गयाजिसमें बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुएधरना का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा हमारे साथी की शहादत बेकार नहीं जाएगी

पटना:बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी ने आज राज्यव्यापी धरना का आयोजन किया। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी धरना का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने नेता विजय सिंह की मौत के लिए पुलिस और सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पटना में धरना का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा हमारे साथी की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ हमारी लड़ाई और पुरजोर तरीके से जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार निरंकुश हो गई है और सत्ता जब निरंकुश हो जाती है तो उसका जाना तय हो जाता है। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भाजपा से डर गए हैं। सरकार ने लाठीचार्ज को लेकर भाजपा के 63 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया। लेकिन डर के कारण उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं करा सकी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि उनके खून का एक-एक कतरा आंदोलन के लिए तैयार है। सरकार को जो करना है कर ले, भाजपा डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कूटनीति के माहिर खिलाड़ी हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कूटनीति के तहत मेरा नाम प्राथमिकी में नहीं देकर दूसरों का नाम दे दिया है। 

सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री सीएम हाउस से लाठीचार्ज की मॉनिटरिंग कर रहे थे। भाजपा नेताओं के सिर पर लाठी बरसाया गया। विजय सिंह की हत्या नीतीश ने करवाई है। विजय सिंह भजन कीर्तन करने नहीं आए थे, लाठीचार्ज के कारण ही उनकी मौत हुई है। भाजपा इस का आंदोलन पंचायत स्तर तक लेकर जाएगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जहां- जहां है, वहां कानून का राज स्थापित है। बिहार में भाजपा की सरकार बनती है तो 24 घंटे में गुंडों का सफाया हो जाएगा और सभी अपराधी बिहार छोड़कर चले जाएंगे। वहीं, लालू परिवार पर हमला बोलते हुए चम्राट चौधरी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव का पूरा परिवार घोटाले का अभियुक्त है। रेलवे में गलत तरीके से नौकरी देकर गरीबों का जमीन लिखवा लिया। 

उल्लेखनीय है कि नेताओं पर लाठी-डंडे से हमला करने, पथराव करने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने, मिर्ची पाउडर आंख में डालने के आरोप में 63 नामजद के साथ-साथ 4000 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर आईपीसी की धारा 188, 147, 149, 323, 324, 337, 338, 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

फिलहाल इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए भी प्रदर्शनकारियों की शिनाख्त की जा रही है। उन्हें भी आरोपित बनाया जाएगा। इस केस के अनुसंधानकर्ता महिला सब-इंस्पेक्टर पूजा कुमारी को बनाया गया है।

टॅग्स :Bihar BJPBiharनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी