लाइव न्यूज़ :

बिहार: शादी के सात दिन बाद पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, रात भर बैठी रही शव के पास, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2020 14:59 IST

बिहार के बेतिया के इस घटना के बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि महिला ने शादी के केवल सात दिन बाद अपने पति की हत्या की है। इस बारे में इलाके में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेतिया में शादी के केवल सात दिन बाद पति की पत्नी ने कर दी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारहत्या के बाद रविवार सुबह भागने की कोशिश कर रही थी महिला, घरवालों और गांव के लोगों ने पकड़ाहत्या में इस्तेमाल हथियार भी अभी पुलिस को नहीं मिला है, महिला से हो रही है पूछताछ

बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. शादी के महज सात दिन बाद ही नवविवाहिता पत्नी ने घर में साथ सो रहे पति की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद घर के कमरे में ही महिला कई घंटे तक बैठी रही. 

नवविवाहिता ने अपने पति को क्यों मारा? इसका कारण पता नहीं चल पाया है. घटना बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव में शनिवार की रात घर में घटी है, जहां श्यामजी साह (22) की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नवविवाहिता धृति घर से भागने की कोशिश कर रही थी, तभी परिवार वालों की उस पर नजर पड़ गई. संदेह होने पर लोगों ने घर में जाकर देखा तो श्याम जी का शव पडा था. तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

इधर, हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लडकी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि असली कारणों का पता चल सके. शादी के महज सात दिनों के अन्दर हुई इस घटना से हर कोई सन्न हैं और इलाके में सनसनी फैल गई है. सबसे अहम सवाल है कि आखिर लडकी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसका जवाब लडकी से पुलिस वाले भी पूछ रहें हैं. लेकिन वो कुछ नहीं बता रही है. 

हालांकि पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक नहीं मिला है, जिसके बारे में भी पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.

13 दिसंबर को हुई थी शादी

गांव में मजदूरी करने वाले श्याम जी साह की शादी पिछले रविवार यानी 13 दिसम्बर को धूमधाम के साथ हुई थी. श्याम की शादी पूर्वी चम्पारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र स्थित सरेया गांव में हुई थी. जिसके बाद से वह अपने घर पर खुशी खुशी रह रहा था. 

रविवार सुबह जैसे ही श्याम की मां उसको जगाने गई तो देखा कि श्याम का खून से लथपथ शरीर कमरे में पड़ा हुआ है. लडके की मां ने जब यह देखा तो उन्हें देखते ही लड़की घर से निकल कर भागने का प्रयास करने लगी, तभी परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से लडकी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. 

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि घर से एक शव बरामद किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

वहीं, इस घटना के बारे में लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं. कोई प्रेम प्रसंग की बात कह रहा तो कोई किसी और से हत्‍या कराए जाने की बात कह रहा है. 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट