लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, राष्ट्रगान के दौरान कांग्रेस विधायक रहमान नहीं हुए खड़े, हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2022 15:42 IST

Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आज पहला दिन है। सभी लोग शांति बनाकर रखें। प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय अनुपूरक व्यय पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सदस्यों ने भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे लगाये।सत्तापक्ष के विधायकों ने जय भीम की नारेबाजी की।सरकार ने 19 हजार 48 करोड़ का अनुपूरक बजट, माल एवं सेवाकर विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखा।

पटनाः बिहार विधानमंडल की शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत शुरू हो गई है। प्रथम दिन राष्ट्रगान से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रगान की समाप्ति के बाद भाजपा सदस्यों ने भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे लगाये। वहीं सत्तापक्ष के विधायकों ने जय भीम की नारेबाजी की।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आज पहला दिन है। सभी लोग शांति बनाकर रखें। इसके बाद प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी को पेश किया। आज विधानसभा में कुढ़नी से जीते उम्मीदवार के शपथग्रहण का मामला उठा। विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्य का शपथ ग्रहण हो जाना चाहिए।

इस पर अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि अभी गर्वनर साहब के यहां से पत्र नहीं आया है। इसके बाद सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार भी चाहती है कि नवनिर्वाचित सदस्य का जल्द से जल्द शपथ हो। एक घंटे चली कार्यवाही में सरकार ने 19 हजार 48 करोड़ का अनुपूरक बजट, माल एवं सेवाकर विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखा।

उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में दिवंगत हुए विधायकों, विधान पार्षदों एवं अन्य गणमान्य का नाम लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और सभी सदस्यों के 2 मिनट के मौन के बाद कल तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सभी विधायकों को स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता के हित में सदन को चलाने में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वहीं विधान परिषद की कार्यवाही सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया और दिवंगत को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कल तक के लिए कार्रवाही स्थगित कर दी।

विधानसभा में सदन के अंदर राष्ट्रगान के दौरान कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान खड़े नहीं हुए। जबकि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत सभी सदस्य खड़े हुए, लेकिन कांग्रेस विधायक अपनी सीट पर ही बैठे रहे। राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं होने पर कांग्रेस विधायक को लेकर भाजपा में सदन में खूब हंगामा किया।

भाजपा ने कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान के ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अबीदुर रहमान विधानसभा की अररिया सीट से विधायक हैं। बता दें कि बिहार में एनडीए में टूट के बाद पहली बार भाजपा और जदयू आमने-सामने है। विपक्ष में बैठी इकलौती पार्टी भाजपा लॉ एंड ऑर्डर, विकास और युवाओं को नौकरी के मुद्दों पर राज्य की नीतीश कुमार की सरकार को घेरने की तैयारी में है।

4 दिन प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण में सरकार को जवाब देना पड़ेगा। कुढ़नी उपचुनाव में मिली जीत से भाजपा के विधायक उत्साहित हैं। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा और राजद के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। राजद के भी 78 विधायक हैं और भाजपा के भी 78 विधायक हो गए हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारतेजस्वी यादवTejashwi YadavBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?