लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन देख रहे थे मोबाइल?, भड़के सीएम नीतीश, कहा- बैन करो, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2025 14:49 IST

कई ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री ने लोगों को सलाह दी की सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। यहां तक कह दिया था कि मोबाइल के इस्तेमाल से दुनिया खतरे में है और जल्द ही खत्म हो जाएगी। सुदय यादव को मोबाइल का इस्तेमाल करते मुख्यमंत्री ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायकों को हिदायत दे दी।

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बिहार विधानसभा में मोबाइल के इस्तेमाल पर उस समय भड़क उठे, जब उन्होंने राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव मोबाइल का उपयोग करते देखा। मुख्यमंत्री ने ने सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से से आग्रह किया कि सदन में मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाए। सदन के भीतर मोबाइल फोन को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल नहीं, उसके पहले ही धरती खत्म हो जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। कई ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री ने लोगों को सलाह दी की सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें।

 

उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि मोबाइल के इस्तेमाल से दुनिया खतरे में है और जल्द ही खत्म हो जाएगी। आज विधानसभा में जब राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को मोबाइल का इस्तेमाल करते मुख्यमंत्री ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायकों को हिदायत दे दी।

राजद विधायक सदन में मोबाइल देखकर खाद्य उपभोक्ता विभाग से जुड़ा सवाल पूछ रहे थे। विभागीय मंत्री मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे रही थीं, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठ खड़े हुए और सदन में मोबाइल फोन लेकर आने पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है।

यह लोग मोबाइल लाकर उसमें सवाल पूछता है। यह कोई बात नहीं है। अध्यक्ष जी आप कहिए कोई मोबाइल लेकर नहीं आए। पहले हम खूब देखते थे, अब हम छोड़ दिए। यह सब 5-6 साल से शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री के बोलने के बाद सत्ता एवं विपक्ष के सभी विधायकों के हाथों में मोबाइल फोन मौजूद था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीछे बैठे मंत्रियों को हाथों में भी मोबाइल फोन मौजूद था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर सदन में कोई मोबाइल लेकर पहुंचेगा तो उसको बाहर कर दीजिए। इस दौरान सदन में मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आपत्ति जताने के बाद सदस्यों के बीच मोबाइल छिपाने को लेकर हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से बाहर निकल गए।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया