लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः तेजस्वी यादव सीएम और मुकेश साहनी होंगे उपमुख्यमंत्री?, पटना में अशोक गहलोत ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2025 13:29 IST

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बताया कि तेजस्वी यादव बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है।मुकेश सहनी को महागठबंधन का डिप्टी सीएम चेहरा घोषित किया।  बीजेपी से पूछा कि अब वो बताएं कि अगला सीएम कौन होगा।

पटनाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन में गतिरोध खत्म करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस घोषित किया। अशोक गहलोत ने बीजेपी से पूछा कि अब वो बताएं कि अगला सीएम कौन होगा। गहलोत ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को महागठबंधन का डिप्टी सीएम चेहरा घोषित किया। राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी और पिछड़ा वर्ग के एक अन्य नेता बिहार में महागठबंधन के सत्ता में आने पर उपमुख्यमंत्री होंगे।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि यह निर्णय उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति से लिया गया है।

गहलोत ने यह भी बताया कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की सरकार बनती है तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी एक उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि सहनी के साथ पिछड़े वर्ग से आने वाले एक अन्य नेता को भी उपमुख्यमंत्री पद दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद, हमने तय किया है कि तेजस्वी यादव आगामी बिहार चुनावों में महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। उनका भविष्य उज्ज्वल है। गहलोत ने महागठबंधन में गतिरोध खत्म करने के प्रयास के तहत बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की थी।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें गठबंधन सहयोगी के साथ सीट बंटवारे को लेकर उत्पन्न तनाव को दूर करने का जिम्मा सौंपा है। सीट बंटवारे पर पूरी तरह सहमति नहीं बनने से बिहार में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। बैठक के बाद गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र जैसे अहम राज्य में हार के बाद बिहार का चुनाव विपक्षी गठबंधन के लिए “बेहद महत्वपूर्ण” है।

हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए तैयार है, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, “आप मुझसे इस तरह की घोषणा क्यों करवाना चाहते हैं?” राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आपने दो महीने पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान (कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष) राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘कैमिस्ट्री’ देखी थी, जब दोनों नेताओं ने राज्य भर में साथ यात्रा की थी। वे उपयुक्त समय पर उपयुक्त निर्णय लेंगे।” माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से तेजस्वी यादव को औपचारिक समर्थन न मिलने से राजद में असंतोष है।

हालांकि वह “तेजस्वी सरकार” के नारे के साथ चुनावी अभियान चला रहे हैं। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से राजद 143 और कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, कम से कम पांच सीटों पर दोनों दलों के बीच ‘दोस्ताना मुकाबला’ होने जा रहा है।

वहीं, तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से भी मुकाबला करेंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवमुकेश सहनीअशोक गहलोतबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?