लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 40 सीट से कम नहीं, भाकपा-माले ने तेजस्वी यादव से की मांग, कांग्रेस को 70 और वीआईपी को 60 सीट चाहिए?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2025 17:06 IST

Bihar Assembly Elections:ऐसे में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हुए सीट बंटवारे के फार्मूले को दोहराना अब मुश्किल नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस 70 सीटों पर अड़ी हुई है, वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को भी करीब 60 सीटें चाहिए। भाकपा-माले की 40 सीटों की ताजा मांग ने राजद को असहज स्थिति में डाल दिया है।मुख्यमंत्री पद को लेकर भी महागठबंधन में मतभेद गहराते जा रहे हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हालात लगातार उलझते जा रहे हैं। सहयोगी दलों की आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। खासकर भाकपा-माले ने 40 सीटों की मांग कर गठबंधन की मुश्किलें बढा दी है। जबकि कांग्रेस, वीआईपी और अन्य सहयोगी दलों की सीटों को लेकर अपनी-अपनी जिद इस गठबंधन को और अधिक पेचीदा बना रही है। ऐसे में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हुए सीट बंटवारे के फार्मूले को दोहराना अब मुश्किल नजर आ रहा है। उस समय जो संतुलन बन पाया था, वह अब टूटता हुआ दिख रहा है।

बता दें कि कांग्रेस जहां 70 सीटों पर अड़ी हुई है, वहीं वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को भी करीब 60 सीटें चाहिए। भाकपा-माले की 40 सीटों की ताजा मांग ने राजद को असहज स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि वह खुद सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी सीमित सीटों पर सिमट सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर भी महागठबंधन में मतभेद गहराते जा रहे हैं।

वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने भले ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया हो, लेकिन कांग्रेस अब तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कह पाई है। इससे महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस पूरे विवाद ने यह भी साफ कर दिया है कि अब छोटे दल भी अपनी राजनीतिक ताकत और हिस्सेदारी को लेकर पहले से कहीं ज्यादा मुखर हो चुके हैं।

इसके अतिरिक्त पशुपति कुमार पारस की पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है और उनकी सीट मांगों को भी ध्यान में रखना होगा। इस स्थिति में राजद के सामने चुनौती है कि वह सभी दलों को संतुष्ट करने वाला फार्मूला निकाले। ऐसे में सियासत के जानकारों का मानना है कि यदि सभी दल आपसी तालमेल नहीं बना पाए, तो यह महागठबंधन की एकता और आगामी चुनावों में प्रदर्शन को कमजोर कर सकता है।

जानकारों की मानें तो 15 सितंबर तक सीट शेयरिंग पर स्पष्ट सहमति बनाना जरूरी है, वरना चुनाव से पहले ही गठबंधन दरक सकता है। जानकारों की मानें तो वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में महागठबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि वह कैसे सभी पार्टियों की मांगों को संतुलित करे और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एकजुटता दिखाए। गठबंधन को बड़े दलों को कुछ सीटें छोड़नी पड़ सकती हैं और छोटे दलों को भी समझौता करना होगा। इसके बिना गठबंधन कमजोर हो सकता है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनासीपीआईएममुकेश सहनीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?