लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections: आखिर कितनी सीटें आएंगी?, हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाए तो 40 में से 4 सीट जीते, शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2024 16:30 IST

Bihar Assembly Elections: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद को बिहार विधानसभा में आखिर कितनी सीटें आएंगी? हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाए तो चार सीट जीते। 40 में चार सीट यानी 10 प्रतिशत सीट जीते हैं, तो इससे खाक कुछ होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजद बिहार विधानसभा चुनाव 25 सीट जरूर जीत जाएगी। "नीतीश कुमार भरोसे के साथी हैं, एनडीए के साथ वो चट्टान की तरह खड़े हैं, कोई उनको हिला नहीं सकता है।"विदेश राज्य मंत्री को वहां भेजा गया है और वहां की सरकार ने भी जांच करने की बात कही है।

Bihar Assembly Elections: लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा यह दावा किए जाने पर कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत होगी और बिहार में तेजस्वी की सरकार बनेगी। ऐसे में तेजस्वी के दावे को लेकर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद को बिहार विधानसभा में आखिर कितनी सीटें आएंगी? उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाए तो चार सीट जीते। 40 में चार सीट यानी 10 प्रतिशत सीट जीते हैं, तो इससे खाक कुछ होने वाला है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद बिहार विधानसभा चुनाव 25 सीट जरूर जीत जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने की हो रही चर्चाओं को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि "नीतीश कुमार भरोसे के साथी हैं, एनडीए के साथ वो चट्टान की तरह खड़े हैं, कोई उनको हिला नहीं सकता है।"

वहीं कुवैत में आग से मारे गए भारतीय को लेकर उन्होंने कहा कि विदेश राज्य मंत्री को वहां भेजा गया है और वहां की सरकार ने भी जांच करने की बात कही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी इन चीजों पर भी राजनीति कर रहे हैं। विदेश में रहने वाले लोगों को लेकर भारत का विदेश मंत्रालय बहुत चिंतित रहता है। पहले भी कोई घटना हुए हैं तो विदेश मंत्रालय चिंतित रहा है।

वहीं नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर अटकलें लगाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार है। नीतीश- चंद्रबाबू साथ हैं, इसके साथ ही 3 राज्य में और सरकार बनी है। विपक्ष ऐसे व्यवहार कर रही है जैसे चुनाव वे ही जीते हो। उनको अभी 5 साल तक विपक्ष में बैठना ही पड़ेगा।

कश्मीर में लगातार हो रहे हमले पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे विश्व में उसको एक्सपोज करेंगे। आतंकी का फन कुचला जाएगा और उनको जमींदोज करेंगे। वहीं नीट एग्जाम को लेकर उन्होंने कहा कि नीट के एग्जाम में ग्रेस मार्क्स वालों को दोबारा मौका दिया जा रहा है और काउंसलिंग पर कोई रोक नहीं है।

टॅग्स :Bihar BJPTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए