लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा?, महागठबंधन में ठीक नहीं, लालू-तेजस्वी यादव से अलग होंगे राहुल गांधी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2025 17:45 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः कांग्रेस इस बार राजद से अपना पिंड छुड़ाते हुए कोई नई गठबंधन की आधारशिला रख दे।

Open in App
ठळक मुद्दे6 जून को एक बार फिर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने राजगीर जाएंगे। इस बीच चर्चा है कि प्रियंका गांधी भी जल्द ही बिहार दौरे पर आ सकती हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी के बीच सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए एंडी चोटी एक करनी शुरू कर दी है। वर्तमान में एनडीए और महागठबंधन के बीच ही लड़ाई को मुख्य माना जा रहा है। लेकिन सियासत में ऊंट कब किस करवट बैठ जाएं, यह कहना मुश्किल है। इसी कड़ी में महागठबंधन के लक्षण कुछ ठीक नहीं दिख रहे हैं। इसका कारण यह है कि वर्षों से राजद की पिछलग्गू बनी रही कांग्रेस की ओर से भी अब अपनी गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। 6 जून को एक बार फिर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने राजगीर जाएंगे। इस तरह राहुल गांधी इन दिनों लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि प्रियंका गांधी भी जल्द ही बिहार दौरे पर आ सकती हैं।

हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में सियासत के जानकार इसे "एकला चलो" के तहत आंकलन कर रहे हैं। इस बीच सियासी गलियारे में चल रही चर्चाओं पर गौर किया जाए तो यह संभव है कि कांग्रेस इस बार राजद से अपना पिंड छुड़ाते हुए कोई नई गठबंधन की आधारशिला रख दे।

जानकारों की मानें तो जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का शुरू से ही झुकाव कांग्रेस की ओर रहा है। बिहार के सियासत में कदम रखने के दौरान अपने पहले प्रेस कांफ्रेंस में भी प्रशांत किशोर ने इस ओर इशारा किया था। संभव है कि कांग्रेस राजद से अलग हटकर अपनी छवि को चमकाने के लिए जनसुराज के अलावा कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव में अपना दमखम दिखाने का प्रयास करे।

शायद यही कारण है कि कांग्रेस ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव के नाम पर हामी नहीं भरी है। जबकि राजद ने यह पहले ही ऐलान कर दिया था कि तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही महागठबंधन विधानसभा चुनाव में उतरेगी। सियासी पंडितों की मानें तो इस बार संभव है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के अलावे तीसरा मोर्चा भी दमदार तरीके से मैदान में उतरे।

इसमें तीसरे मोर्चे के तहत कांग्रेस और जनसुराज के अलावे कुछ अन्य छोटी पार्टियां हो सकती हैं। इससे कांग्रेस को भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मैदान में उतरने का मौका मिलेगा, जबकि जनसुराज की भी स्थिति और मजबूत हो जा सकती है। साथ ही कुछ छोटी पार्टियां जो वोट बंटवारे का कारण बनती हैं, उनकी एकजुटता से कोई नया गुल खिल सकता है।

वर्तमान में एनडीए और महागठबंधन के अलावे प्रशांत किशोर के जनसुराज और पूर्व आईजी शिवदीप वामनराव लांडे की पार्टी दि हिंद मैदान में उतरने को बेताब दिख रही है। इसके अलावे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी चुनावी ताल ठोकने को तैयार बैठी है। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीबिहारपटनातेज प्रताप यादवप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी