लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: दूसरे चरण पर आज से नामांकन शुरू, 17 जिला और 94 सीट, जानिए कहां-कहां होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: October 9, 2020 19:44 IST

दूसरे चरण में गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गयी। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जायेगी जबकि 19 अक्टूबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बडहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी में चुनाव होंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गयी। 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जायेगी जबकि 19 अक्टूबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जायेगा। दूसरे चरण में गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

इस चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया जाना है उनमें नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मधुबन, शिवहर, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, कुशेश्वरस्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बडहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी में चुनाव होंगे।

इसके अलावा, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, राघोपुर, महनार, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसरा, हसनपुर, चेरियाबरियापुर, बछवारा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौरा, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुल, पीरपैंती, भागलपुर, नाथनगर, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारीशरीफ शामिल हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। प्रथम चरण के लिये नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि नौ अक्तूबर है और 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जीतन राम मांझीजेडीयूचुनाव आयोगबीएसपीउपेंद्र कुशवाहामुकेश सहनीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"