लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः राजद ने किया ऐलान, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी के बेटे को टिकट, जानिए सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 13:35 IST

रामगढ़ के वर्तमान विधायक को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को टिकट दिया गया है। सुधाकर सिंह भाजपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।महागठबंधन में सीटों का बंटवारा शनिवार को हुआ था. आरजेडी के हिस्से में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली।तेजस्वी ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।

पटनाः बिहार में चुनाव चरम पर है। महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल सहित अन्य 31 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में कुल 243 सीट है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान शुरू कर दिया है। नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है।

रामगढ़ के वर्तमान विधायक को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को टिकट दिया गया है। सुधाकर सिंह भाजपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन हार गए थे। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।

राजद में कई बड़े नेताओं के टिकट कट गए हैं। यहां तक की नीतीश सरकार में मंत्री रहे श्याम रजक का टिकट भी कटने की उम्मीद है। उन्हें फुलवारीशऱीफ से टिकट नहीं मिलेगा। वह इसी कारण जदयू से राजद में आए थे। बड़े नेताओं को कहीं न कहीं से एडजस्‍ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नवादा से दुष्‍कर्म के मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया गया है।

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा शनिवार को हुआ था, आरजेडी के हिस्से में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली। भाकपा (माले) के हिस्से में 19 सीटें आई हैं, जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं। तेजस्वी ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।

बिहार चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों के नाम आज तय कर सकती है कांग्रेस

कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की डिजिटल तरीके से होने वाली बैठक में तय कर सकती है। बिहार पर कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की बैठक यहां रविवार को हुई थी और समझा जाता है कि इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति सोमवार को बैठक कर सकती है और स्क्रीनिंग समिति की सिफारिश के अनुसार कुछ उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

झामुमो को विश्वास है कि राजद उसे बिहार में छोटे भाई का सम्मान देगा:विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने महागठबंधन की सीटों के बंटवारे की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि उसे विश्वास है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उसे बिहार में छोटे भाई का सम्मान देगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो ने बिहार में राजद नीत महागठबंधन में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन सीटों की मांग की थी और उसे विश्वास है कि राजद उसे बिहार में छोटे भाई का सम्मान अवश्य देगा।

विनोद पांडेय ने कहा, ‘‘झारखंड गठबंधन सरकार में राजद छोटे भाई की भूमिका में है और हमने उसे पूरा सम्मान दिया है। ठीक इसी प्रकार बिहार में हम छोटे भाई की भूमिका में हैं और हमें पूरा विश्वास है कि राजद हमें छोटे भाई का उचित सम्मान देगा।’’

उन्होंने बताया कि महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महागठबंधन दलों से और विशेषकर राजद से बातचीत की थी। इससे पूर्व आज पटना में महागठबंधन ने अपने सहयोगी दलों में सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाआरजेडीकांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीसोनिया गाँधीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो