लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: एनडीए में सीट बंटवारा, जदयू 122 और भाजपा 121 पर लड़ सकते हैं चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2020 15:43 IST

सूत्रों ने बताया कि भाजपा और जदयू में सीट का बंटवारा 50ः50 फार्मूले के तहत हुआ है। यानी की जनता दल यूनाइटेड 122 और भारतीय जनता पार्टी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले कई दिन से एनडीए की बैठक हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। राजग ने बिहार में जद (यू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के लिए गठबंधन का नेता घोषित किया है।बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

पटनाः पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक हुई। बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। राजग ने बिहार में जद (यू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के लिए गठबंधन का नेता घोषित किया है।

बैठक के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार NDA के नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार में 'गठबंधन' की सभी बातें हो रही हैं। बिहार में बीजेपी उनके नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है और NDA 'गठबंधन' में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा और जदयू में सीट का बंटवारा 50ः50 फार्मूले के तहत हुआ है। यानी की जनता दल यूनाइटेड 122 और भारतीय जनता पार्टी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले कई दिन से एनडीए की बैठक हो रही है। भाजपा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। सीट का ऐलान कर दिया जाएगा। 

इस बीच खबर यह है कि जदयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीट देगी। विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने भी बीजेपी आलाकमान से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की। माना जा रहा है कि उनको भी एनडीए में जगह मिल गई है. मुकेश साहनी की पार्टी को भी बीजेपी अपने कोटे से कुछ सीट देगी।

बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चलेगी। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करने तथा पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। इससे पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उस समय झटका लगा जब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य में राजग से अलग होने का फैसला कर लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। राजग ने अब तक अपने सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है। गठबंधन में लोजपा के नहीं रहने से ऐसी संभावना है कि भाजपा और जद (यू) समान रूप से सीटों का बंटवारा करेंगे तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नीत पार्टी हम के लिए कुछ सीटों को छोड़ा जा सकता है। एक सूत्र ने कहा कि दोनों प्रमुख दल 122-121 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं तथा मांझी के लिए 7 सीटें छोड़ी जाएंगी।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है। इससे पहले दिन में गृह मंत्री शाह और नड्डा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया। लोजपा ने भाजपा की सराहना की लेकिन कहा कि वह कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारअमित शाहलोक जनशक्ति पार्टीजीतन राम मांझीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष