लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: बाहुबली और राजद नेता अनंत सिंह ने भरा नामांकन, 38 केस में आरोपी, पत्नी से गरीब हैं मोकामा विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2020 14:49 IST

मुंगेर के मोकामा में एक ही नाम बोलता है वह है अनंत सिंह। यहां से तीन बार विधायक रह चुके सिंह ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। सिंह ने कहा कि हर हाल में तेजस्वी यादव को सीएम बनाना है।

Open in App
ठळक मुद्देकभी नीतीश कुमार के चहेते रहे सिंह इस समय जदयू से खफा हैं। अनंत सिंह चौथी दफा मैदान में हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि अनंत सिंह के पास 22 लाख 13 हजार 488 रुपये हैं। पत्नी नीलम देवी के पास 11 लाख 83 हजार 414 रुपये हैं।

पटनाः बिहार की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अपराधी से नेता बनने वाले लोगों का काला साया भले ही धुंधला पड़ गया हो, लेकिन मुंगेर में यह साया अब भी मंडराता दिखाई दे रहा है। अनंत ने 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लडा था और विजयी रहे थे।

मुंगेर के मोकामा में एक ही नाम बोलता है वह है अनंत सिंह। यहां से तीन बार विधायक रह चुके सिंह ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। सिंह ने कहा कि हर हाल में तेजस्वी यादव को सीएम बनाना है। कभी नीतीश कुमार के चहेते रहे सिंह इस समय जदयू से खफा हैं। अनंत सिंह चौथी दफा मैदान में हैं। 

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि अनंत सिंह के पास 22 लाख 13 हजार 488 रुपये हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 11 लाख 83 हजार 414 रुपये हैं। पत्नी के पास 23 लाख 66 हजार के गहने हैं जबकि अनंत सिंह के पास चार लाख दस हजार के गहने हैं।

अनंत सिंह के पास स्कॉर्पियो वाहन है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो गाड़ी इनोवा व फॉरच्यूनर है। विधायक के पास गहना, वाहन व अन्य मिला कर नौ करोड़ 64 लाख 35 हजार 115 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास आठ करोड़ 84 लाख 93 हजार 680 की संपत्ति है। दूसरी ओर, अचल संपत्ति के मामले में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 39 करोड़ 25 लाख की जमीन, मकान व अन्य संपत्ति हैं. जबकि अनंत सिंह के पास दस करोड़ 27 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है। पति-पत्नी मिला कर 49 करोड़ 52 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है।

अनंत के पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था

भूमिहारों के बीच अनंत सिंह का दबदबा है। अनंत सिंह पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामलों से जुडे़ हैं। वह हथियार बरामदगी मामले में वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। अनंत स्वयं को इस मामले में फंसाये जाने का दावा करते रहे हैं। अनंत के पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से उन्हें न्यायिक हिरासत में है।

मोकामा विधानसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया. वे सचिवालय थाना, कोतवाली, श्रीकृष्णापुरी, बेऊर, मेदनी चौक लखीसराय, हलसी लखीसराय, बिहटा, बहादुरपुर, किंजरसराय गया, बाढ़, भदौर, पीरबहोर, बख्तियारपुर, धरहरा मुंगेर, पंडारक थाने में 38 केस के आरोपित रह चुके हैं। बाढ़, श्रीकृष्णापुरी थाने में सबसे अधिक केस है, इनके खिलाफ बाढ़ थाने में एके 47 जैसे प्रतिबंधित हथियार व विस्फोटक रखने, सचिवालय थाने क्षेत्र में स्थित सरकारी आवास से एके 47 के कारतूस बरामद होने, अपहरण, हत्या आदि समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की कथित साजिश से जुड़े अनंत सिंह के आडियो फोरेंसिक जांच में सही पाए गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने के बाद अनंत सिंह पर यूएपीए अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले में वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बेउर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह के पैतृक आवास से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद हुए थे। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

टॅग्स :पटनाबिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"