लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल, चिराग ने की भावुक अपील, JDU ने साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2020 14:43 IST

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक चल रही है। बैठक में देवेंद्र फडणवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी।"हमारे पास बर्बाद करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।’’चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने करीब लगभग दो दशक पहले इस पार्टी की स्थापना की थी।

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खुले पत्र को लेकर जद (यू) ने उन पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत पार्टी को वोट देने से भविष्य की पीढ़ी पलायन के लिए बाध्य होगी।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी। पासवान ने हालांकि कहा कि बिहार में उनकी पार्टी "भाजपा नीत सरकार" के गठन में मदद करेगी। चिराग पासवान ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, "हमारे पास बर्बाद करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।’’

चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने करीब लगभग दो दशक पहले इस पार्टी की स्थापना की थी। चिराग ने कहा, ‘‘जद (यू) उम्मीदवार के पक्ष में दिया गया हर वोट आपके बच्चों को पलायन के लिए बाध्य करेगा।’’ लोजपा के कदम से चकित जद (यू) ने एक बयान जारी कर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की और चिराग पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने पिता की छत्रछाया में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की है। उनके पास अपना कोई रुख नहीं है। उन्हें जमीनी मुद्दों की कोई समझ नहीं है।’’

जद (यू) प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "यह सच्चाई है कि वंशवाद की राजनीति में लोग बिना बहुत योगदान किए बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखते हैं। ’’ प्रसाद ने कहा कि बिहार चुनावों में चिराग की असली परीक्षा होगी। जनादेश उन्हें एहसास दिलाएगा कि जमीनी स्तर पर उन्हें कितना समर्थन प्राप्त है।

बिहार के लोग उनकी लंबी बातों से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए रोडमैप ने बिहार को बदल दिया है, जिसे पहले नाकाम राज्य कहा जाता था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के लोगों का समर्थन प्राप्त है और एक बार फिर कुमार को उनका आशीर्वाद मिलेगा। इससे पहले चिराग ने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चिराग पासवाननीतीश कुमारजेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"