Bihar Elections 2020: 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल, चिराग ने की भावुक अपील, JDU ने साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 6, 2020 02:43 PM2020-10-06T14:43:02+5:302020-10-06T14:43:02+5:30

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक चल रही है। बैठक में देवेंद्र फडणवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद हैं।

Bihar assembly elections 2020 ljp Chirag Paswan jdu cm nitish kumar bjp rjd congress | Bihar Elections 2020: 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल, चिराग ने की भावुक अपील, JDU ने साधा निशाना

लोजपा के कदम से चकित जद (यू) ने एक बयान जारी कर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की और चिराग पर निशाना साधा।

Highlightsनीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी।"हमारे पास बर्बाद करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।’’चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने करीब लगभग दो दशक पहले इस पार्टी की स्थापना की थी।

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खुले पत्र को लेकर जद (यू) ने उन पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत पार्टी को वोट देने से भविष्य की पीढ़ी पलायन के लिए बाध्य होगी।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी। पासवान ने हालांकि कहा कि बिहार में उनकी पार्टी "भाजपा नीत सरकार" के गठन में मदद करेगी। चिराग पासवान ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, "हमारे पास बर्बाद करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।’’

चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने करीब लगभग दो दशक पहले इस पार्टी की स्थापना की थी। चिराग ने कहा, ‘‘जद (यू) उम्मीदवार के पक्ष में दिया गया हर वोट आपके बच्चों को पलायन के लिए बाध्य करेगा।’’ लोजपा के कदम से चकित जद (यू) ने एक बयान जारी कर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की और चिराग पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने पिता की छत्रछाया में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की है। उनके पास अपना कोई रुख नहीं है। उन्हें जमीनी मुद्दों की कोई समझ नहीं है।’’

जद (यू) प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "यह सच्चाई है कि वंशवाद की राजनीति में लोग बिना बहुत योगदान किए बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखते हैं। ’’ प्रसाद ने कहा कि बिहार चुनावों में चिराग की असली परीक्षा होगी। जनादेश उन्हें एहसास दिलाएगा कि जमीनी स्तर पर उन्हें कितना समर्थन प्राप्त है।

बिहार के लोग उनकी लंबी बातों से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए रोडमैप ने बिहार को बदल दिया है, जिसे पहले नाकाम राज्य कहा जाता था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के लोगों का समर्थन प्राप्त है और एक बार फिर कुमार को उनका आशीर्वाद मिलेगा। इससे पहले चिराग ने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी। 

Web Title: Bihar assembly elections 2020 ljp Chirag Paswan jdu cm nitish kumar bjp rjd congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे