लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: सीएम नीतीश ने चिराग से पूछा, कैसे राज्यसभा पहुंचे रामविलास पासवान, BJP-JD(U) ने पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2020 22:02 IST

सीएम ने कहा कि कौन क्या बोलता है इसमें मुझे कोई रुचि नहीं। रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं और हम सब चाहते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हों। रामविलास जी जो RS पहुंचे हैं क्या बिना JDU की मदद के पहुंचे? बिहार विधानसभा में कितनी सीटें हैं उनके पास? दो। BJP-JD(U) ने ही उन्हें टिकट देकर RS पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘हम लोगों के मन में किसी भी तरह की कोई गलतफहमी है। सभी को आजादी है, जिसको भी जो बोलना हो, बोल सकता है।’’बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया।लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश में गठबंधन का नेता बताया।

पटनाः नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर हमला बोला। सीएम ने लोजपा अध्यक्ष से पीछा कि कैसे राज्यसभा पहुंचे रामविलास पासवान। क्या जदयू ने मदद नहीं किया। 

सीएम ने कहा कि कौन क्या बोलता है इसमें मुझे कोई रुचि नहीं। रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं और हम सब चाहते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हों। रामविलास जी जो RS पहुंचे हैं क्या बिना JDU की मदद के पहुंचे? बिहार विधानसभा में कितनी सीटें हैं उनके पास? दो। BJP-JD(U) ने ही उन्हें टिकट देकर RS पहुंचाया।

मैं काम करने में विश्वास करता हूं। अगर किसी को कुछ कहकर आनंद आता है, तब वे ऐसा करें। जद(यू) द्वारा गठबंधन के सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने के चिराग के आरोप पर कुमार ने पूछा कि क्या रामविलास पासवान राज्यसभा के लिये जद(यू) के समर्थन के बिना निर्वाचित हुए? लोजपा के बिहार में राजग से अलग होने के फैसले पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम लोगों के मन में किसी भी तरह की कोई गलतफहमी है। सभी को आजादी है, जिसको भी जो बोलना हो, बोल सकता है।’’

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया तथा राजग ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश में गठबंधन का नेता बताया।

लोजपा नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जद(यू)और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसमें दोनों दल करीब करीब बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

जद(यू) नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आयी हैं जिसमें से हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के लिये हमने सात सीटें रखी हैं। भाजपा को शेष 121 सीटें मिली हैं जिसमें उनकी बात विकासशील इंसान पार्टी से चल रही है। भाजपा, वीआईपी पार्टी को इसके अनुरूप सीटें देगी।’

भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ जद(यू)-भाजपा (एनडीए) की संयुक्त पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा और जद(यू) की तरफ से सारी बातें स्पष्ट हो चुकी हैं। हमारे गठबंधन में न कोई भ्रम था, ना है। हमारा गठबंधन तीन चौथाई बहुमत से यह चुनाव जीतेगा और नीतीश कुमार जी एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ उन्होंने कहा कि जद(यू)-भाजपा (राजग) का गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में एकजुटता से चुनाव में उतर रहा है। भाजपा 121 और जद(यू) 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘'हम' पार्टी को जदयू के खाते से सीटें मिली हैं और वीआईपी पार्टी से चल रही हमारी बातचीत पूरी हो जाने पर उन्हें भाजपा के कोटे से सीटें दी जाएंगी।’’ ‘हम’पार्टी के के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सोमवार को सात सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। मांझी स्वयं गया के इमामगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वीआईपी पार्टी का गठन कुछ वर्ष पहले बालीवुड के सेट डिजाइन मुकेश सहनी ने किया था और पिछले सप्ताह वीआईपी पीार्टी विपक्षी महागठबंधन से अलग हो गई थी। मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि राजद ने ‘पीठ में छुरा घोंपा है।’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाजेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानचिराग पासवानजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर