लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: सीएम नीतीश पर बरसे चिराग, कहा-खुद पांच साल क्या किया, यह राज सबको पता

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2020 21:34 IST

नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर और महागठबंधन का डर दिखा कर चुनाव जीतना चाहते हैं. खुद 5 साल क्या किया है यह राज सबको पता. चिराग पासवान ने कहा कि जदयू के नेता आते हैं और सिर्फ केंद्र सरकार की योजना गिनवा कर चले जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने प्रदेश को बर्बाद किया है. उन्होंने कहा कि हम लोग मजबूती से सीमांचल में खडे़ हैं. महागठबंधन जहां जातीय समीकरण और वोट बैंक की समीकरण कर रहा है तो इस बार यह सब नहीं चलेगा. बिहार के मुख्यमंत्री बहुत परेशान हैं और अब वह करेंगे ही तो क्या, क्योंकि दो चरण के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है.

पटनाः लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रुख अख्तियार किये हुए हैं. इस बीच आज उन्होंने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश ने अपने शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया है.

सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर और महागठबंधन का डर दिखा कर चुनाव जीतना चाहते हैं. खुद 5 साल क्या किया है यह राज सबको पता. चिराग पासवान ने कहा कि जदयू के नेता आते हैं और सिर्फ केंद्र सरकार की योजना गिनवा कर चले जाते हैं.

जदयू ने प्रदेश को बर्बाद किया है. उन्होंने कहा कि हम लोग मजबूती से सीमांचल में खडे़ हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन जहां जातीय समीकरण और वोट बैंक की समीकरण कर रहा है तो इस बार यह सब नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री बहुत परेशान हैं और अब वह करेंगे ही तो क्या, क्योंकि दो चरण के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है.

चिराग पासवान ने कहा है कि भाजपा-लोजपा की सरकार बनना तय है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री कभी नहीं बनेंगे. चिराग पासावन ने नीतीश कुमार के सीमांचल में कैम्प करने के सवाल पर कहा है कि दो चरणों में तो पूरा सूपड़ा साफ है नीतीश कुमार जी का अब शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए सीमांचल के इलाके में कैंप कर रहे हैं. लेकिन इससे कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है.

चिराग पासवान ने सीमांचल के सभी सीटें जीतने के महागठबंधन के उन दावों का हवा निकालते हुए कहा कि मैं समझ सकता हूं कि वे किस आधार पर ये दावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार कोई समीकरण नहीं चलने वाला, महागठबंधन जिस वोट बैंक की पॉलिटिक्स देख रहा हैं वे सब ध्वस्त होने वाला है.

इस बार सिर्फ और सिर्फ बिहार के विकास का मुद्दा ही चलेगा. बिहार की जनता सिर्फ और सिर्फ रोजगार और पलायन की तरफ देख रही है. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही वोट बैंक नहीं बचा तो दूसरों का क्या बचेगा.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?