लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी यात्रा पर नेता, सीएम नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2024 18:33 IST

Bihar Assembly Election 2025:महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना से एनडीए को लाभ हुआ। वहीं, झारखंड में मईया सम्मान योजना से महागठबंधन को लाभ हुआ।

Open in App

Bihar Assembly Election 2025:बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यात्रा की सियासत शुरू होने जा रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अब यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। हालांकि तेजस्वी यादव पहले से ही बिहार यात्रा पर हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव की यात्रा स्थगित हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर तेजस्वी की यात्रा शुरू होने जा रही है। तेजस्वी 3 दिसंबर से एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं। 

सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव 3 दिसंबर को पटना से कार्यकर्ता संवाद यात्रा के लिए रवाना होंगे। वहीं 4 दिसंबर को तेजस्वी मुंगेर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। 5 दिसंबर को बेगूसराय, 6 दिसंबर को खगड़िया, 7 तारीख को लखीसराय, 8 को गया, 9 को नवादा और 10 को नालंदा में तेजस्वी यादव की यात्रा संभावित है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। तेजस्वी अपने चौथे चरण में इस सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। चौथे चरण की यात्रा खत्म होने के बाद तेजस्वी पांचवें चरण की यात्रा पर जाएंगे।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 15वीं यात्रा पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद 15वीं यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा है। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर गए थे। लेकिन इस बार की यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। महिलाओं को कितना लाभ हो रहा है इसका फीडबैक लेंगे। महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगे।

चुनाव को देखते हुए महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश होगी। यात्रा के दौरान महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े फैसले भी ले सकते हैं। महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना से एनडीए को लाभ हुआ। वहीं, झारखंड में मईया सम्मान योजना से महागठबंधन को लाभ हुआ। सूत्रों के अनुसार नीतीश अपनी यात्रा के दौरान इसी तरह की किसी योजना का ऐलान कर सकते हैं, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने राशि दी जाएगी।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा है कि यात्रा पर कोई भी निकाल सकता है। मेरा भी यात्रा पर हक है। उनका भी हक है। यात्रा पर सबका हक है। उन्होंने कहा कि बिहार में कितना विकास हो रहा है जनता देख रही है।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyबिहारBiharतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार में कई जिलों में 10 फीट तक नीचे गया भूजल स्तर, भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की मात्रा तय सीमा से ज़्यादा

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें