लाइव न्यूज़ :

5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड, राहुल गांधी की तस्वीर, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2025 16:30 IST

Bihar Assembly Election 2025: सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर, ‘नारी न्याय’ का नारा, और ‘माई बहिन मान योजना’ का प्रचार छपा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटा जाएगा।सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर है।संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनाव प्रचार का तरीका भी इस बार सबसे अलग दिख रहा है। इसमें महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी कांग्रेस के चुनावी एजेंडे में शामिल हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें राज्य की करीब 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटा जाएगा। इन सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर, ‘नारी न्याय’ का नारा, और ‘माई बहिन मान योजना’ का प्रचार छपा है।

दरअसल, पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ रणनीति साझा की। जहां अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे।

इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर और “नारी न्याय, महिला सम्मान” का स्लोगन छपा है। उन्होंने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों को इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। राजेश राम ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर है।

साथ ही कांग्रेस की माई बहिन मान योजना का भी प्रचार है, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपए महीना मिलेगा। सेनेटरी पैड के पैकेट पर इस योजना का पूरा विवरण है। उन्होंने कहा कि ’माई बहिन मान योजना’ के तहत हम घर घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड बांटने का अभियान शुरू किया है।

राजेश राम ने कहा कि महिला कांग्रेस की ओर से सेनेटरी पैड अभियान को और विस्तार देने की योजना है, जिसमें भविष्य में और अधिक महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। कांग्रेस की मानें तो बिहार में 80 फीसदी किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिलते। ऐसे में महिला कांग्रेस राहुल गांधी की तस्वीर के साथ नारी न्याय और ‘माई बहिन मान योजना’ के प्रचार को भी इस अभियान से बुलंद करेगी कांग्रेस की कोशिश ‘माई बहिन मान योजना’से अपनी पकड़ को महिलाओं के बीच मजबूत करना है।

साथ ही सेनेटरी पैड को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जोड़ते हुए इसकी महत्ता को पार्टी उजागर कर रही है। वहीं, चुनाव आयोग के हालिया दिशा-निर्देशों को ‘तुगलक का फरमान’ बताते हुए राजेश राम ने कहा कि इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की जरूरत है। कमीशन पर 8 करोड़ मतदाताओं को वोटिंग से वंचित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 20 फीसदी वोटों को संरक्षित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारपटनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?