लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Deputy Speaker: महेश्वर हजारी की जगह नरेंद्र नारायण यादव बनेंगे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष, बहुमत के कारण निर्विरोध चुने जाएंगे जदयू नेता

By एस पी सिन्हा | Published: February 22, 2024 3:25 PM

Bihar Assembly Deputy Speaker: जदयू के नेता महेश्वर हजारी ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व मंत्री 73 वर्षीय यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा।" कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं।

Bihar Assembly Deputy Speaker: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जदयू के नेता महेश्वर हजारी ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जैसे वरिष्ठ राजग नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व मंत्री 73 वर्षीय यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा, "मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा।" सदन के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है। हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारNitish Kumarतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Politics News: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग, विद्यानंद विकल ने फेसबुक पोस्ट लिखा, पढ़िए

भारतMumbai North West LS seat row: उद्धव गुट की शिवसेना खटखटाएगी अदालत का दरवाजा , कहा 'हमने सीट जीत ली है'

भारतAssembly Polls 2024 UPDATES: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

भारतबिहार विधान परिषदः भाजपा ने मारी बाजी, अवधेश नारायण सिंह सभापति और रामबचन राय उपसभापति!

भारतKK Pathak News: अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पदभार ग्रहण करने से पहले ही राजस्व और भूमि सुधार विभाग में हड़कंप, लिए जाने लगे फटाफट निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारतKanchanJunga Express: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... असुविधा के लिए खेद है, 19 ट्रेन की गई रद्द

भारतपवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने तलाक के बारे में खुलासा किया, बताया क्यों टूटी शादी

भारतरुपौली विधानसभा सीटः कलाधर मंडल के सामने कौन!, एनडीए और इंडी गठबंधन के लिए उपचुनाव नाक की लड़ाई, जानें समीकरण

भारतDevesh Chandra Thakur: यादव और मुसलमान ने नहीं दिया वोट, काम नहीं करेंगे, जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बिगड़े बोल, देखें वीडियो

भारतअमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मिले अजीत डोभाल, इन मुद्दे पर चर्चा, विदेश मंत्री जयशंकर से कर चुके मुलाकात, पीएम मोदी से भी मिलेंगे