लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनाव: मोकामा में वोटिंग से पहले मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत, पंडारक प्रखंड की घटना

By विनीत कुमार | Published: November 03, 2022 10:53 AM

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इस बीच मोकामा में एक मतदानकर्मी की देर रात हार्ट अटैक से मौत की जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमोकामा के पंडारक प्रखंड में बूथ संख्या 46 पर तैनात एक मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत।मृतक कर्मी की पहचान धनरूआ थाना इलाके के बड़की धमौल गांव निवासी के रूप में हुई है।मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 2.81 लाख से अधिक मतदाता आज करेंगे मतदान, 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मोकामा: बिहार विधानसभा की दो सीट-मोकामा और गोपालगंज-के उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहे हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 2.81 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस क्षेत्र में सुचारू मतदान के लिए 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सबके बीच मोकामा में वोटिंग की शुरुआत से पहले एक पोलिंगकर्मी की अचानक मौत से हड़कंप मच गया।

मोकामा में मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत

पोलिंगकर्मी की मतदानकर्मी की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना के बावजूद मतदान की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा है। सामने आई जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मोकामा के पंडारक प्रखंड में मानिकपुर मध्य विद्यालय- बूथ संख्या 46 पर तैनात एक मतदानकर्मी को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनरूआ थाना इलाके के बड़की धमौल गांव निवासी के रूप में हुई है।

बता दें कि गोपालगंज और मोकामा में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार रात को ही विभिन्न बूथों पर पहुंच गई थी ताकि गुरुवार सुबह समय से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

मोकामा में दिलचस्प लड़ाई

मोकामा सीट से राजद की नीलम देवी और भाजपा की सोनम देवी सहित कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें चार पुरूष और दो महिलाएं हैं। मोकामा में उपचुनाव राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है। राजद ने उनकी पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतारा है।

बाहुबली से नेता बने अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर मुख्यमंत्री कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर दो बार, एक बार निर्दलीय तथा 2020 में राजद उम्मीदवार के रूप में अपना कब्जा बरकरार रखा था।

दूसरी ओर मोकामा में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी स्थानीय बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। सोनम देवी के पति अनंत सिंह का विरोध करते रहे हैं और उन्हें पूर्व सांसद सूरज भान सिंह का विश्वासपात्र माना जाता है। बाहुबली से नेता बने सूरज भान सिंह ने 2000 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह को हराकर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा था। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बिहार समाचारमोकामाअनंत सिंहआरजेडीभारतीय जनता पार्टीगोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNitish Kumar: ...'सॉरी, रामविलास जी के बेटे को वोट दीजिए', नीतीश की फिर फिसली जुबान

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

भारतSaran LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ मोर्चा खोला, भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को सपोर्ट

क्राइम अलर्टGopalganj: 'पत्नी निकली जिंदा', जेल में सजा काटता रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी

भारतLok Sabha election 2024 Phase 4: एनडीए और महागठबंधन में टक्कर, 5 सीट पर 13 मई को पड़ेंगे वोट, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मैदान में...

भारत अधिक खबरें

भारतचार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया, 12 और 13 मई को आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतPM Modi Patna Roadshow: पटना में पहली बार पीएम मोदी करेंगे रोड-शो, एसपीजी ने सुरक्षा पर किया फोकस, इन रास्ते पर जानें से बचिए, देखिए रूट

भारतMother’s Day 2024: जानिए मदर्स डे का इतिहास, पढ़िए मां पर लिखे गए ये खूबसूरत शेर, 12 मई को मनाया जाएगा मातृ दिवस

भारतBihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

भारतAmit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह