लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Budget Session: ए सुनो, फालतू बात मत करो?, महिला हिंसा पर विपक्ष का हंगामा, मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2025 14:37 IST

Bihar Assembly Budget Session: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि हम आपसे हाथ जोड़ते हैं, अब आप लोग बैठ जाइए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद खड़े हो गए। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों के हाथ से पोस्टर ले लें।वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र छठे दिन दोनों सदनों में नालंदा में महिला की हत्या का मामला खूब गूंजा। सदन की कार्यवाही विपक्षी विधायकों के हंगामे के साथ शुरू हुई। महिला हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष ने वेल में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान माले विधायक सदन में अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद माले विधायक वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समय पर अपनी बात उठाइएगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ने मार्शल को आदेश दिया कि प्रदर्शन कर रहे सदस्यों के हाथ से पोस्टर ले लें। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद खड़े हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि हम आपसे हाथ जोड़ते हैं, अब आप लोग बैठ जाइए।

  

विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के लगातार अपील के बावजूद जब विधायकों ने हंगामा जारी रखा, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी विधायकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “ए सुनो, फालतू बात मत करो। किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई होती है। जो गड़बड़ करेगा उस पर एक्शन होगा। जब भी कोई घटना होती है मैं तुरंत अधिकारियों से कहता हूं कि देखो क्या हुआ?

आप लोगों को प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है। फालतू बातों को लेकर ऐसा मत कीजिये। उन्होंने कहा कि आपसे हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं, बैठिये और सदन का संचालन में सहयोग करें। उनके इस कड़े रुख के बाद विपक्षी सदस्य शांत हुए और अपनी सीट पर लौट आए।

वही, कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला विधायकों को प्राथमिकता देने की घोषणा की। विपक्ष के हंगामे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं का विरोध करेंगे तो खाना नहीं मिलेगा, महिला पीड़ित लोग ज्यादा हल्ला कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक महिला का शव मिला था, जिसके पैर के तलवे में 9 कीलें थोड़ी हुई थीं। इस वीभत्स तस्वीर के सामने आने के बाद पुलिस से लेकर आम लोग सभी हैरान है। इस रूह कंपाने वाली तस्वीर के सामने आने के बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। अब तक पुलिस इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर सकी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए