लाइव न्यूज़ :

बिहारः डीएलएड में दाखिले के लिए संयुक्त कंप्यूटर आधारित परीक्षा की घोषणा, जानें क्या है योग्यता, कब है परीक्षा, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 13:49 IST

सरकारी और निजी संस्थानों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद जारी होने वाली योग्यता सूची के आधार पर प्रवेश देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया।2022-2024 के लिए पाठ्यक्रम में प्रवेश के वास्ते आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया एक हफ्ते के अंदर शुरू करें। शिक्षा महकमे में अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह परीक्षा अगस्त में होगी। 

पटनाः बिहार सरकार ने घोषणा की कि ‘प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा ’ (डीएलएड) में दाखिले के लिए संयुक्त ‘कंप्यूटर आधारित परीक्षा’ ली जाएगी जिसके आधार पर दो साल के इस पूर्णकालिक प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

राज्य शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को यहां जारी एक परिपत्र के मुताबिक, यह परीक्षा पास करने वालों को ही सरकारी और निजी संस्थानों में डीएलएड में दाखिला मिलेगा। परिपत्र के मुताबिक, सरकारी और निजी संस्थानों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद जारी होने वाली योग्यता सूची के आधार पर प्रवेश देना होगा।

उसमें कहा गया है कि अब, निजी संस्थान इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कर सकते हैं और बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने के लिए नोडल प्राधिकरण होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया।

बीएसईबी को निर्देश दिया गया है कि वह शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के लिए पाठ्यक्रम में प्रवेश के वास्ते आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया एक हफ्ते के अंदर शुरू करें। शिक्षा महकमे में अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह परीक्षा अगस्त में होगी। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?