लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना के इस अस्पताल में 'कोरोना विस्फोट', 87 डॉक्टर मिले संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: January 3, 2022 09:03 IST

बिहार में रविवार को कोरोना संक्रमण के 300 से अधिक मामले सामने आए। वहीं, पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) में 87 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को राज्य में 352 नए केस मिले।पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) के 87 जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित।194 डॉक्टरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, सभी संक्रमित डॉक्टरों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

पटना: देश के अन्य राज्यों के साथ बिहार में भी कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। राज्य में रविवार को 352 नए केस मिले जो पिछले दिन के मुकाबले 71 अधिक हैं। वहीं, पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 87 मामले सामने आए हैं।

पटना के अस्पताल में फूटा 'कोरोना बम' 

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को जानकारी दी कि पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) के 87 जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी में हल्के लक्षण या बिल्कुल ही लक्षण नहीं हैं। इन सभी को अस्पताल के कैंपस में ही आइसोलेशन में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार 194 डॉक्टरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पटना के डीएम ने कहा कि एनएमसीएच अस्पताल का पीजी छात्रावास शहर का पहला कंटेनमेंट जोन होगा। 

इससे पहले पटना एम्स के दो डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिले थे। हाल में इंडियन मे़डिकल असोसिएशन का एक कार्यक्रम पटना में आयोजित हुआ था, इसके बाद डॉक्टरों के संक्रमित होने की खबरें पिछले दो दिन से बिहार से आ रही हैं। आईएमए के समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल हुए थे।

बिहार में एक्टिव केस एक हजार के पार

बिहार में रविवार को 352 केस मिले। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1074 हो गई है। इससे पहले शनिवार और शुक्रवार को बिहार में क्रमश: 281 और 158 नए मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि पिछले चार दिनों में इस बीमारी से राज्य में कोई मौत नहीं हुई है और मरने वालों की संख्या 12,096 बनी हुई है। बिहार में सबसे अधिक मामले पटना (544) और गया (277) से हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया