लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना पुलिस पर पेट्रोल-डीजल का 8 करोड़ बकाया, बढ़ते अपराध के बीच थाने में खड़ी हुई गाड़ियां

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2023 19:22 IST

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस की गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पुलिस पर 8 करोड़ की देनदारी है और जब तक बकाये का भुगतान नहीं होता है। पुलिस की गाड़ियों को डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना पुलिस की गाड़ियां हुई थाने में खड़ी, नहीं मिल रहा है गश्त के लिए डीजल और पेट्रोल पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पुलिस विभाग पर 8 करोड़ रुपये का बिल बकाया हैपुलिस विभाग जब तक 8 करोड़ रुपये का बिल नहीं चुकाता है, उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा

पटनाबिहार में अपराध नियंत्रण के लिए नीतीश सरकार द्वारा किये जा रहे तमाम दावे की पोल उस वक्त खुल गई, जब राजधानी पटना में पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस की गाड़ियों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस द्वारा गाड़ियों के लिए दिये गये पुराने पेट्रोल-डीजल के बकाये की भुगतान की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जब पर पटना पुलिस पुराने भुगतान को क्लीयर नहीं करती है, उसकी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल नहीं भरा जाएगा। बताया जा रहा है कि भीषण ठंड में डीजल-पेट्रोल न पाने के कारण पटना पुलिस को पेट्रोलिंग में काफी समस्या आ रही है। जबकि पुलिस मुख्यालय की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि गश्त में कोई हीला-हवाली नहीं की जाएगी और अगर किसी थाने की ओर से गश्ती में ढिलाई बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच तेल कूपन न मिलने से पेट्रोलिंग की डायल 112 वाली कई गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। साथ ही गांधी मैदान, बुद्धा कालोनी, शास्त्रीनगर, पाटलिपुत्र, दीघा और अगमकुआं सहित कई थाने की भी गाड़ियां थाने परिसर में खड़ी दिखाई दे रही हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नये साल के पहले दिन यानी एक जनवरी से ही पुलिस गाड़ियों को डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल पंप ने साफ कह दिया है कि पटना पुलिस पहले पुराने बिल का भुगतान करे, उसके बाद ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जाएगी।

टॅग्स :Bihar PolicePatnaPolicePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?