लाइव न्यूज़ :

Bihar: बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 25 लोगों की मौत; सीएम नीतीश कुमार ने 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2025 08:51 IST

Bihar: मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Open in App

Bihar: बिहार के कई जिलों में 10 अप्रैल को आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मौसम के बदलाव के बाद आसमान से बिजली गिरी जिसकी चपेट में ग्रामीण आ गए। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने हालांकि दावा किया कि इन घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार में आंधी, तूफान, बारिश, वज्रपात, वृक्ष व दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में 50 से अधिक दुखद मौतों से मर्माहत हूं। सभी मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर आपदा से प्रभावित परिवारों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।’’ 

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि वह सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे। बुधवार को बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा और पटना सहित कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया है। इन जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, पटना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।’’ 

गुरुवार को भारी बारिश के बाद पटना के कई हिस्सों से जलजमाव की भी खबर आई। राज्य की राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे तक औसतन 42.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पटना नगर निगम (पीएमसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद बेहद कम समय के अंदर पानी निकाल दिया गया। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया