लाइव न्यूज़ :

बिहार में तकरीबन 2000 तबादले, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सरकार पर किए हमले, कहा-मंत्रियों ने खूब पैसे बटोरे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2021 21:06 IST

भाजपा के बाढ़ से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है.सरकार के विभिन्न महकमों में बुधवार को करीब दो हजार से अधिक पदों पर तबादले किये गये. जून के अंतिम दिन हुए इस तबादले में पैरवी की भी खूब जोर रहा.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री द्वारा किये गए तबादले को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. मंत्रियों के आवास पर छापेमारी की जाये तो लाखों-करोड़ों रुपये मिलेंगे. भाजपा विधायक ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में नीतीश सरकार के मंत्रियों ने खूब पैसे बटोरे हैं.

पटनाः बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस के बाद सियासत में एक बार फिर से भूचाल आ गया है.

 

अब तक विपक्ष के द्वारा सत्ता पक्ष को घेरा जाता था, लेकिन अब सत्ता पक्ष के ही विधायक ने सरकार पर हमला बोल दिया है. दरअसल, सरकार के विभिन्न महकमों में बुधवार को करीब दो हजार से अधिक पदों पर तबादले किये गये. जून महीने के अंतिम दिन हुए इस तबादले में पैरवी की भी खूब जोर रहा. भाजपा के बाढ़ से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है.

उन्होंने मंत्री के द्वारा किये गए तबादले को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर आज सरकार मंत्रियों के आवास पर छापेमारी की जाये तो लाखों-करोड़ों रुपये मिलेंगे. जून महीने के आखिरी दिन बुधवार को सरकार के अलग-अलग विभाग में तकरीबन 2000 तबादले हुए. कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जहां अधिकारियों और अन्य कर्मियों के तबादले नहीं किए गए.

भाजपा विधायक ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में नीतीश सरकार के मंत्रियों ने खूब पैसे बटोरे हैं. उन्होंने भाजपा कोटे के मंत्रियों पर आरोप लगाया कि अफसरों और कर्मियों के तबादलों में उन लोगों ने जमकर घूस ली है. ज्ञानू ने अपनी ही पार्टी से आने वाले मंत्रियों पर घूसखोरी का आरोप लगाया है. ज्ञानू की मानें तो नीतीश कुमार के डर से जदयू से आनेवाले मंत्रियों ने तबादलों में कम घूस ली है.

इसतरह से बिहार में जून महीने में हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग में करोड़ों का वारा-न्यारा किया गया है. ज्ञानू की मानें तो उन्हें इसकी पक्की खबर उन अफसरों से ही मिली है, जिनका पैसे लेकर ट्रांसफर किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के 80 फीसदी मंत्रियों ने घूस लिया है और अफसरों को बुला-बुला कर उनसे पैसों की मांग की गई है.

मंत्रियों के नाम का खुलासा किये बगैर ज्ञानू ने कहा कि जदयू के एक मंत्री जो दूसरे दल से आए हैं उन्होंने ट्रांसफऱ-पोस्टिंग में करोड़ों रुपये की कमाई की है. उनका निशाना मुख्यमंत्री के एक खास मंत्री पर था. ज्ञानू से जब यह सवाल किया गया कि उनके पास यह आरोप लगाने का क्या आधार है? तो उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता का 45 करोड़ वाला ऑडियो वायरल हो चुका है.

उन्होंने एमएलसी देवेश कुमार के ऑडियो की तरफ इशारा किया. भाजपा विधायक ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मांग की है कि वह ऐसे लोगों को मंत्री पद पर ना रहने दें जो पैसे के लिए पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं. यहां बता दें कि बुधवार को यानी जून 30 जून को कई विभागों में हजारों अधिकारियों-कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है.

इसके पहले भी कई विभागों में बडे़ स्तर पर ट्रांसफऱ-पोस्टिंग किया गया. इंजीनियर वाले विभागों के अलावे परिवहन विभाग व अन्य कई विभागों में नियम विरुद्ध जाकर कई चहेते अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात सामने आई है. इसके बाद सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक ने तबादला उद्योग की पोल खोल कर रख दी है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमारबिहारपटनाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना