लाइव न्यूज़ :

'मुझे दो कौड़ी की औरत कहा....', बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2023 18:06 IST

बिग बॉस 16 फेम और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने यह भी खुलासा किया कि संदीप ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह रायपुर सत्र के दौरान उसे सलाखों के पीछे डाल देंगे। बिग बॉस फेम ने कहा कि प्रियंका गांधी के पीए को किसी महिला से बात करने की तमीज नहीं है। उससे पूरी कांग्रेस पार्टी नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्चना गौतम ने कहा, प्रियंका गांधी के पीए सदीप सिंह ने उन्हों दो कौड़ी की औरत कहाउन्होंने खुलासा किया कि संदीप ने उन्हें रायपुर सत्र के दौरान सलाखों के पीछे डालने की धमकी दी बिग बॉस फेम ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि 'हिम्मत है तो मुझे जेल में डाल दो

नई दिल्ली: बिग बॉस 16 फेम और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने सोमवार को महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने फैंस को बताया है कि प्रियंका गांधी के पीए सदीप सिंह ने उन्हों दो कौड़ी की औरत कहा था।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि संदीप ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह रायपुर सत्र के दौरान उसे सलाखों के पीछे डाल देंगे। बिग बॉस फेम ने कहा कि प्रियंका गांधी के पीए को किसी महिला से बात करने की तमीज नहीं है। उससे पूरी कांग्रेस पार्टी नाराज है।

उन्होंने पार्टी से सवाल किया ऐसे लोगों को क्यों रखा जा रहा है जो पार्टी को कुतर कर खा रहे हैं। अर्चना गौतम ने संदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी को भी प्रियंका गांधी तक नहीं पहुंचने देते, उनसे सब कुछ गुप्त रखा जाता है। राजनेता से मिलने में उन्हें लगभग एक साल लग गया।

अर्चना ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुई हूं लेकिन मैंने प्रियंका दीदी को ज्वाइन किया है। उन्हीं की वजह से मैं कांग्रेस में आया हूं। अर्चना का आरोप है कि संदीप सिंह ने उसे दो कौड़ी की इंसान कहने के साथ ही धमकी दी कि अगर ज्यादा बोला तो सलाखों के पीछे डाल देंगे। जिसके बाद अर्चना ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि 'हिम्मत है तो मुझे जेल में डाल दो।'

आपको बता दें कि शिव के प्रति हिंसक व्यवहार के कारण सातवें हफ्ते में गौतम को बिग बॉस 16 के घर से बाहर कर दिया गया था। शिव ने प्रियंका गांधी के बारे में कुछ कहा था। उसे यह कहते हुए सुना गया कि वह राजनेता के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनेगी, लेकिन उसने दो दिनों के बाद बिग बॉस के हाउस में फिर से प्रवेश किया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी