लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन, पीएम नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर अटकलें!

By धीरज पाल | Updated: July 18, 2020 15:27 IST

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू हो चुकी है। ट्रस्ट की बैठक में 15 ट्रस्टियों में से 12 ट्रस्टी अयोध्या की बैठक में मौजूद हैं, जबकि 3 ट्रस्टी ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले खबर थी कि भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू हो चुकी है। ट्रस्ट की बैठक में 15 ट्रस्टियों में से 12 ट्रस्टी अयोध्या की बैठक में मौजूद हैं, जबकि 3 ट्रस्टी ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में राम मंदिर निर्माण की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारी घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक सर्किट हाउस में जारी है।  इस मौके पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी भी बैठक में मौजूद हैं।

इससे पहले खबर थी कि भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में मंदिर निर्माण के संभावित कार्यक्रम के बारे में फैसला होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष के आधिकारिक प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने कहा, ‘‘ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर आधारशिला रखने के मौके पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है । 

बता दें कि इस संबंध में आज हो रही ट्रस्ट की बैठक के बाद ही तस्वीर साफ होगी। प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधान सचिव और मंदिर ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अयोध्या का दौरा किया । उनके साथ बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा भी थे ।

 

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट