लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए DSP देविंदर सिंह पर बड़ा खुलासा, ड्रग माफिया से भी था संपर्क, उसके पास है बेशुमार संपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 11:08 IST

पिछले दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने समेत कई मामलों में केस दर्ज किया है। 16 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए गिरफ्तार डीएसपी को दिल्ली लाकर पूछताछ कर सकती है।डीएसपी पर आतंकवादियों से मिली भगत और उन्हें देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़े गए  DSP देविंदर सिंह पर बड़ा खुलासा हुआ है।  DSP देविंदर सिंह का जुड़ाव देश व विदेश के कई बड़े ड्रग माफिया से भी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस को कार्रवाई के दैरान उसके बेशुमार संपत्ति के बारे में पता चल रहा है। 

इसके अलावा बता दें कि सिंह के परिवार में पत्‍नी और दो बच्‍चे हैं। उसकी एक बेटी बांग्‍लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। सिंह का बेटा श्रीनगर में पढ़ाई करता है।

पिछले दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने समेत कई मामलों में केस दर्ज किया है। 16 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा था।

कहा जा रहा है कि एनआईए गिरफ्तार डीएसपी को दिल्ली लाकर पूछताछ कर सकती है। देविंदर सिंह को 11 जनवरी 2020 को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से दो आतंकवादियों और उनके मददगार एक वकील के साथ एक वाहन से गिरफ्तार किया गया था। डीएसपी पर आतंकवादियों से मिली भगत और उन्हें देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है।

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, देविंदर सिंह पर यूएपीए की धारा 18,19,20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनआईए की एक टीम 20 जनवरी को कश्मीर जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के लिए डीएसपी देविंदर सिंह को दिल्ली लाया जा सकता है।

देविंदर, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों-नवीद बाबू और आतिफ अहमद तथा वकील इरफान अहमद मीर से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जम्मू कश्मीर में तैनात कुछ एनआईए अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि एनआईए द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे सभी रिकॉर्ड सौंप दिया जाएगा। पकड़े जाने के समय वाहन चला रहे मीर पर आरोप है कि उसे पाकिस्तान से आदेश मिलते थे। उसने भारतीय पासपोर्ट पर पांच बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरदेविंदर सिंहआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप