लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ठाकरे गुट को एक और झटका, भूषण देसाई एकनाथ शिंदे खेमे में हुए शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: March 13, 2023 19:54 IST

दिलचस्प ये है कि भूषण देसाई के पिता सुभाई देसाई ठाकरे परिवार के करीबी माने जाते हैं जो महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) शासन के दौरान उद्योग और खनन मंत्री थे।

Open in App

मुंबई:महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका लगा है। सोमवार को उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) खेमे के अनुभवी नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। दिलचस्प ये है कि भूषण देसाई के पिता सुभाष देसाई ठाकरे परिवार के करीबी माने जाते हैं जो महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) शासन के दौरान उद्योग और खनन मंत्री थे।

 इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि भूषण उद्धव के गुट के साथ नहीं थे। सुभाष देसाई हमारे बड़े नेता हैं। हम उनके मार्गदर्शन का पालन करते हैं, उनका बेटा हमारे साथ नहीं था। जो भी वाशिंग मशीन में जाना चाहता है उसे जाना चाहिए। पिछले महीने, चुनाव आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना का नाम और धनुष-बाण पार्टी का चिन्ह दिया, जिसने पिछले साल भाजपा के साथ हाथ मिलाकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया और उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में बदल दिया।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब