लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'संगठन कमजोर होने के कारण बीजेपी सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकी कांग्रेस'

By भाषा | Updated: July 28, 2019 20:56 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि राज्य में संगठन कमजोर होने के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकी। हुड्डा की इस टिप्पणी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर परोक्ष हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

हुड्डा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ अनेक बड़े मुद्दे होने के बावजूद कांग्रेस के पदाधिकारी मजबूत लड़ाई नहीं लड़ पाए। अब कांग्रेस संगठन सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़े या नहीं, भूपेंद्र हुड्डा जरूर जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं होने से कांग्रेस कमजोर हुई है। कांग्रेस आलाकमान से मांग की गई है कि वह हरियाणा कांग्रेस के संगठन में बदलाव करे।’’ जब हुड्डा से यह सवाल किया गया कि वह अपने समर्थक कांग्रेस विधायकों की बैठक में क्या बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं, तो हुड्डा का कहना था कि बैठक में हरियाणा विधासभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में वह भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं। 

टॅग्स :भूपेंद्र सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो