लाइव न्यूज़ :

नए मुल्ला प्याज ज्यादा खाते हैं...ये आजकल जहर ज्यादा उगल रहे हैं, हिमंत बिस्वा सरमा पर बिफरे भूपेश बघेल, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2022 12:00 IST

भूपेश बघेल ने हिमंत बिस्वा सरमा को नया मुल्ला बताते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं...

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के सीएम ने हिमंत पर उनके राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की। हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उन्हें यह यात्रा पाकिस्तान में जाकर करनी चाहिए क्योंकि भारत तो जुड़ा हुआ है। इस बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं।

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को उनके राहुल गांधी पर दिए ताजा बयान को लेकर लताड़ लगाई है। बघेल ने हिमंत को नया मुल्ला करारा दिया और कहा कि हिमंत नए-नए मुल्ला हुए हैं जो पहले कांग्रेस में थे अब भाजपा में गए हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने हिमंत पर उनके राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की। हिमंत ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें यह यात्रा पाकिस्तान में जाकर करनी चाहिए क्योंकि भारत तो जुड़ा हुआ है। असम सीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि 'हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं।'

भूपेश बघेल ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं। BJP कहती है कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो तो भेजने का क्या मतलब है?

बघेल ने कहा- ये संघ के कार्यालय में गए होंगे। उन्होंने अखंड भारत का नक्शा देखा। जिसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सब हैं। वह उसी लाइन से कह रहे हैं कि भारत जोड़ना है तो पाकिस्तान जाएं। भाजपा वाले कहते हैं कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो। भूपेश बघेल ने कहा कि फिर भेजने का क्या मतलब है ? और फिर उसे मिलाने का क्या मतलब है? अगर आज 20 करोड़ मुसलमान हैं तो बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान को मिला लें तो संख्या 40-50 करोड़ हो जाएगा। तब तो इनकी और हालत खराब हो जाएगी। 

असम के सीएम ने क्या कहा था?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि 'भारत का बंटवारा 1947 में हो गया था। अगर भारत जोड़ो यात्रा करनी है तो राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, भारत में यात्रा करने से क्या होगा। भारत तो जुड़ा हुआ है।'

 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़हेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी