लाइव न्यूज़ :

CBSE बोर्ड परीक्षा से पहले माता-पिता की कोरोना से हुई थी मौत, जाते-जाते कहा था- 'हिम्मत रखना', फिर रिजल्ट आया कुछ ऐसा

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2021 09:42 IST

भोपाल की वनीशा पाठक को सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट में चार विषयों में 100 में से 100 अंक मिले हैं। इनके माता-पिता का निधन करीब दो महीने पहले कोरोना से हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भोपाल की वनीशा पाठक को सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट में मिले चार विषयों में 100 अंकमाता-पिता की दो महीने पहले कोरोना से हुई मौत, घर में अब बस 10 साल का छोटा भाई

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल की वनीशा पाठक को हाल में जारी सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में अंग्रेजी में 100 अंक मिले हैं। साथ ही संस्कृत, विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान में भी शत-प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं गणित में 97 नंबर मिले हैं। 16 साल की वनीशा के माता-पिता का दो महीने पहले ही कोविड से देहांत हुआ था।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार वनीशा के परिवार में अब वे और उनका 10 साल का छोटा भाई विवान रह गया है। रिजल्ट आने के बाद वनीशा पाठक ने कहा, 'मेरे माता-पिता की याद हमेशा मुझे प्रेरण देती रहेगी। मेरा भाई अब मेरे लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। मुझे और उसे चलते जाना है। मुझे कुछ करना है।'

मरने से पहले पिता ने कहा था- 'बेटा हिम्मत रखना'

वनीशा बताती हैं कि मौत से पहले उनकी मां ने कहा था, 'खुद में भरोसा रखो...हम जल्द वापस आएंगे।' वहीं, पिता के आखिरी शब्द थे- 'बेटा हिम्मत रखना।'

वनीशा के पिता जीतेंद्र कुमार पाठक पेशे से एक वित्तीय सलाहकार थे और मां डॉक्टर सीमा पाठक एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थीं। वनीशा ने आखिरी बार उन्हें तब देखा था जब वे एक साथ अस्पताल के लिए रवाना हो रहे थे।

वनीशा बताती हैं कि उनके पिता उन्हें आईआईटी में देखना चाहते थे या फिर चाहते थे कि सिविल सेवा की परीक्षा पास कर वो देश की सेवा करें। वनीशा अब छोटे भाई के साथ अपने मामा के यहां रह रही हैं जो भोपाल कॉलेज में एक प्रोफेसर हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?