लाइव न्यूज़ :

Bhopal-Delhi Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जानें क्या है टाइमिंग, सुविधा और किराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2023 17:23 IST

Bhopal-Delhi Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है।प्लेटफॉर्म नंबर-एक से वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन के तीन स्टॉपेज हैं... वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, ग्वालियर रेलवे स्टेशन और आगरा छावनी।

Bhopal-Delhi Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा। आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं।

इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की। इस असवर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉलिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘भोपाल-नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर प्रसन्नता हुई। हमारा प्रयास रेलवे सेक्टर में बदलाव लाना और नागरिकों के लिए यात्रा को सुगम बनाना है।’’ आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने शाम करीब चार बजे भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने ट्रेन में सवार यात्रियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) के बीच चलेगी।’’ उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन रविवार से शुक्रवार तक (शनिवार को छोड़कर) चलेगी। उन्होंने बताया, ‘‘यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 05:40 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर में 13:10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इसके डेढ़ घंटे बाद यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दोपहर 14:40 बजे वापस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी और रात 22:10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।’’ अधिकारी ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन के तीन स्टॉपेज हैं... वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, ग्वालियर रेलवे स्टेशन और आगरा छावनी।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट के अनुसार, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने के लिए एसी चेयर कार में प्रति व्यक्ति किराया 1,735 रुपये होगा, जबकि एक्जिक्यूटिव चेयर कार में प्रति व्यक्ति किराया 3,185 रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का नंबर 20171/20172 रहेगा और इसे रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा। यात्री तीन अप्रैल से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। अधिकारी ने बताया, ‘‘यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। स्वदेशी में डिजाइन वंदे भारत एक्सप्रेस उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस है।

यह ट्रेन कवच (टक्कर-रोधी प्रणाली) एवं अत्याधुनिक आग नियंत्रण प्रणाली से युक्त है। इसमें टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय भी है।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस ट्रेन के डिब्बों में सीसीटीवी और गार्ड व चालकों से बात करने की सुविधा है।

सूचना व मनोरंजन के लिए प्रत्येक कोच में ‘यात्री सूचना और मनोरंजन प्रणाली’ (पैसेंजर इन्फॉर्मेशन एंड इन्फोटनमेंट सिस्टम) लगी हुई है। अधिकारी ने बताया कि इसमें 180 डिग्री घूमने वाली सीटें हैं और स्लाइडिंग फुट स्टेप्स के साथ स्वचालित दरवाजे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय, सीट हैंडल और ब्रेल लिपि में सीट नंबर भी हैं।

टॅग्स :Vande Bharat Expressशिवराज सिंह चौहानदिल्लीभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की